Saturday, November 12, 2011

नरपतगंज के स्कूलों में मना शिक्षा दिवस



नरपतगंज (अररिया) : देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस पर नरपतगंज प्रखंड के सभी विद्यालयों में शिक्षा दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्राय सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर बीईओ आमीचन्द राम ने कहा कानून बनने से शिक्षा का अधिकार हासिल नही होगा। सरकार के सपने पूरा करने हेतु बच्चों के बीच शिक्षा जादू है प्रचार करना होगा ताकि शिक्षा पाकर हर इंसान नया जन्म ले। इस मौके पर प्रखंड के सभी विद्यालयों में शिक्षा मंत्री कपिल सिब्बल व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का संदेश पढ़ा गया।

0 comments:

Post a Comment