Thursday, November 10, 2011

स्व. दीनदयाल का सपना हुआ साकार: राजेन्द्र


जोगबनी(अररिया) : साहू समाज द्वारा निर्मित साहू सेवा सदन का उद्घाटन गुरूवार को समाजसेवी स्व. दीनदयाल साह की पत्‍‌नी जयश्री देवी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उपस्थित विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दीनदयाल जी सच्चे समाजसेवी थे। आम लोगों के लिए धर्मशाला बनाने की उनकी तमन्ना आज पूरी हो गयी। विधायक देवयंती यादव ने कहा कि सेवा सदन की नींव स्व. दीनदयाल जी ने ही रखी थी जो आज पूरा हुआ। अध्यक्षीय भाषण में भुवनेश्वर साह ने कहा कि सेवा सदन के निर्माण में जोगबनी के सभी वर्गो का भरपूर सहयोग मिला है तभी यह सपना साकार हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवनेश्वर साह ने किया। जबकि मंच संचालन रामा साह ने किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंच पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद साह, साहु समाज के प्रांतीय संयुक्त सचिव शंकर प्रसाद साह, जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद साह, शिवकुमार साह, गंगा प्रसाद साह, भीखन चंद्र तापड़िया, कमल तापड़िया, राजेन्द्र प्रसाद साह, प्रदीप साह, ओमप्रकाश साह, पृथ्वी चंद्र साह, तारा चंद्र साह, शिवनारायण साह सहित भारी संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

0 comments:

Post a Comment