Thursday, November 10, 2011

लाखों की राशि गबन मामले में आरोपी पूर्व नप अध्यक्ष पति ने किया


अररिया : शहर में सोडियम लैंप सेट लगाने को आये लाखों की सरकारी राशि गबन के लंबित मामले में अररिया नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पति श्याम जायसवाल ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया, जहां उनकी ओर से दायर जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
उक्त मामले में अररिया थाना कांड संख्या 582/09 दर्ज है। अररिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने यह प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें श्याम जायसवाल समेत चार लोग आरोपी बनाये गये थे। उक्त मामले में साजिश व जालसाजी कर वेपर स्ट्रीट लेंप लगाने के लिए आये आठ लाख से अधिक की सरकारी राशि गबन का कथित आरोप है।

0 comments:

Post a Comment