Tuesday, November 8, 2011

अरविंद यादव के निधन से हर वर्ग मर्माहत

जोगबनी (अररिया) : फारबिसगंज नप के पूर्व अध्यक्ष अरविंद यादव के निधन से हर तबका मर्माहत है। जोगबनी नगर पंचायत ने इनके निधन पर मंगलवार को कार्यालय बंद रखा। वहीं राजद नगर अध्यक्ष रामउदगार यादव ने इसे अपूरणीय क्षति बताया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजद के पीतांबर यादव, राजनंदन, नरेश, वार्ड पार्षद मनोज राय अधिक लाल राम, बबीता देवी, निता देवी व रेखा देवी एवं हसन अंसारी प्रमुख है।

0 comments:

Post a Comment