Tuesday, November 8, 2011

पूर्व नप अध्यक्ष के निधन पर शोक

रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद भाजपा नेता अरविंद यादव के निधन पर शोक संवेदनाओं का दौर जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए गहरी क्षति बताया वहीं अन्य दलों व संगठनों से जुड़े लोगों ने भी इनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। पूर्व मुखिया यदुनन्दन झा, अशोक यादव, मुखिया सुरेश पासवान, संवेदक राजीव कुमार, भाजयूमों के दिलीप कुंवर, पैक्स अध्यक्ष तरूण कुमार, कांग्रेस नेता अमर नाथ झा, महेन्द्र मंडल आदि ने इनके असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

0 comments:

Post a Comment