Monday, December 27, 2010

आग लगने से सौ घर जलकर राख

जोकीहाट(अररिया) : जोकीहाट प्रखंड के चिल्हनियां पंचायत के मघेली गांव में रविवार की रात अचानक लगी आग में लगभग सौ घर जल गये। अग्निकांड में पंद्रह हजार रूपया, जेवरात, चावल, धान, पकड़ा सहित तीन मवेशी झुलस गये। इस अग्निकांड में बारह लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। घटना की सूचना अंचाधिकारी मो.अबुल हुसैन को दे दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात जब सभी गृह स्वामी सो रहे थे कि अचानक आग की लपटों ने देखते ही देखते लगभग सौ घरों को अपने चपेट में ले लिया। अग्निपीड़ितों ने बताया कि कई लोग इस घटना में बाल-बाल बच गये। जबकि एक गाय व बछड़ा एवं एक बकरी झुलस गये। अग्निपीड़ितों में धूपलाल विश्वास, संतोष विश्वास, सही लाल विश्वास, बासो दास, अनिल विश्वास, किशोर विश्वास, त्रलोक विश्वास, अवधेश विश्वास, मसोमात उर्मिला, फकीर लाल, अरविंद विश्वास, बब्बर विश्वास, इंद्रानंद, मुकेश विश्वास, सुरेश, अभिजीत, नरेश, व्यास, अनिरूद्ध, प्रवेश, मायानंद, बलराम, घनश्याम, दिनेश गणेश, बिरेन, मायानंद आदि शामिल हैं। सूचना मिलते ही सीओ अबूल हुसैन ने राहत सामग्री घटना स्थल पर भेजने की बात कही है। उधर, जोकीहाट विधायक सरफराज आलम ने अग्निकांड को लेकर दुख व्यक्त किया है तथा जिला प्रशासन से अग्निपीड़ितों को तत्काल राहत देने की मांग की है। वहीं, विधान सभा चुनाव में राजद प्रत्याशी रहे अरुण यादव ने घटनास्थल कर दौरा कर पीड़ितों के हालचाल का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल राहत देने की मांग की।

0 comments:

Post a Comment