Saturday, January 1, 2011

नारी शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति: जाधव

फारबिसगंज(अररिया) : शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री परिवार फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ का समापन शुक्रवार को हो गया। इससे पूर्व अपने प्रवचन के दौरान महात्मा ओमप्रकाश जाधव ने उपस्थित धर्मानुरागियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है। उन्होंने नारी जागरण पर बोलते हुए कहा कि यज्ञ स्थल पर उपस्थित माता एवं बहनों को वेद माता भगवती देवी के उपदेशों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। कहा कि घर के वधू के साथ बेटी जैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने नर नारी, बेटा बेटी एक समान होने की बात कहीं। मौके पर शारदा देवी, सुनीता उपाध्याय, सरस्वती देवी, चंद्रकला देवी, लीलाधर प्रसाद, केपी, मंडल, हिमालय सर्राफा, बुटन साह, विनोद कुमार तिवारी, मनोज तिवारी, सन्नी कुमार, हर्ष नारायण दास सहित दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment