Saturday, January 1, 2011

एसएसबी अपने उद्देश्यों से भटक गया : नैयर

अररिया : भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल अपने उद्देश्यों से भटक गयी है। सीमा क्षेत्र से जहां जहां इनके जवान तैनात है वे अपना विश्वास खो चुके है। ये बातें जमायते इसलामी हिंद बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी नैयरूज्जमा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सीमा पर रक्षा करने के बजाय लोगों में दहशत फैलाकर अशांति का माहौल बनाना अच्छी बात नहीं। उन्होंने कुर्साकाटा प्रखंड के बटराहा गांव में एसएसबी जवानों द्वारा ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि ये जवान सीमा की सुरक्षा व शांति सद्भावना बनाये रखने के बजाय बर्बरतापूर्ण व्यवहार कर लोगों को दहशत में रखना चाहती है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की है कि अविलंब यहां से कैंप हटाया जाये।

0 comments:

Post a Comment