Saturday, January 1, 2011

जर्जर संपर्क पथ से हो रही आवागमन में परेशानी


जोकीहाट(अररिया) : जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत सिमरिया पंचायत के धोबनिया चौक के निकट यमुना धार में धोबनिया बागमारा सड़क पर पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ में गढ्डा हो जाने से चार पहिया वाहनों के आवागमन में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल का निर्माण लगभग नब्बे लाख से अधिक की प्राक्कलित राशि से किया गया है। निर्माण के एक वर्ष के दौरान ही पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ धंस गया है। कभी भी कोई अप्रिय घटना हो जाये तो आश्चर्य की बात नही होगी। धोबनियां, बागमारा, बलुआ, सुखसेना गांव के लोगों ने बताय कि उक्त पुल जोकीहाट पलासी के दर्जनों गांव को जोड़ता है। उन्होंने बताया कि बड़ी मुश्किल से उक्त धार पर पुल निर्माण कार्य सरकार ने करवाया लेकिन देखरेख के बिना उक्त पुल से यातायात मुश्किल हो रहा है। रात के अंधेरे में अनजान वाहन चालक इस पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment