Saturday, January 1, 2011

साहित्यकारों को द्विजदेनी सम्मान से अलंकृत किया

फारबिसगंज(अररिया) : द्विजदेनी चेतना समिति द्वारा अपने सत्रांत 2010 के अवसर पर शुक्रवार को फारबिसगंज के दो प्रमुख साहित्यकारों डा. सुधीर धरमपुरी और डा. अनुज प्रभात को द्विजदेनी स्मृति साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया। साहित्यकार द्वय को शांतिकुंज हरिद्वार के महंत ओमप्रकाश जाघव द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कर्नल अजीत दत्त, डा. जगदीश लाल मंडल, पं. धर्मनाथ झा एवं उमाकांत दास के हाथो प्रशस्ति पत्र, स्मृति प्रतीक, धार्मिक और साहित्यक पुस्तकें प्रदान की गयी। इस अवसर पर विनोद कुमार तिवारी के संयोजकत्व में एक कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें हेमंत यादव, प्रो. परमेश्वर प्रसाद साह, उमाकांत दास, डा. विद्या नारायण ठाकुर आदि ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया। इस मौके पर डा. एनएल दास, लीलाधर प्रसाद, कृत्यानंद, कृष्ण साह, इंद्रानंद दास, चतुरानंद मिश्र, मनोज ठाकुर, गोविंद नारायण दास, मनमोहन जी, धर्मनाथ झा, हरिनारायण आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment