Saturday, January 1, 2011

भ्रष्टाचार के विरूद्ध जनांदोलन का निर्णय

फारबिसगंज(अररिया) : अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी आश्रित/वारिस परिवार कमेटी फारबिसगंज शाखा की एक बैठक बुधवार को स्थानीय द्विजदेनी मैदान परिसर में कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित कमेटी के सदस्यों ने एक मत से भ्रष्टाचार को देश हित में घातक बताते हुए इसके विरूद्ध जनांदोलन चलाने का निर्णय लिया और जरूरत पड़ने पर भ्रष्ट्राचारियों के विरूद्ध सरकार से अलग कानून बनाने की मांग पर चर्चा की। बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर बिक रहे शराब सहित अन्य मादक पदार्थो के प्रति प्रशासनिक गंभीरता शून्य है। इस ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराने के लिए भी चर्चा की गयी। बैठक में अनियमित विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित करवाने को ले विभागीय अधिकारियों को ध्यानाकृष्ट करवाने पर भी बल दिया गया। इस मौके पर सत्यानंद साह, भोला प्र. दास, दीनानाथ ठाकुर, गुरू प्रताप दास, रेखा देवी, मनोज तिवारी, रामचंद्र वर्मा, नरेन्द्र प्र. साह, अशोक मंडल, उमानंद झा, शोभन दास, चंपा देवी, शंकर प्रसाद वर्मा, योगेन्द्र गुप्ता, मो. अनसार, शीतल साह, श्यामानंद वर्मा, रतन साह, नित्यानंद साह आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment