Sunday, December 26, 2010

अग्निकांड: दो घर जले, हजारों का नुकसान

अररिया : अररिया प्रखंड के रामपुर कोदरकट्टी वार्ड संख्या दो स्थित माली टोला में शनिवार की अहले सुबह हुई अग्निकांड में दो घर समेत दो गाय, एक बछड़ा भी बुरी तरह झुलस गया। इस घटना में पीड़ित के आधा दर्जन मुर्गी व बकरी भी जलकर मर गयी। बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी यह बताने के लिए कोई तैयार नहीं था। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मो. हासीमउद्दीन के गोहाल एवं एक अन्य घर में आग लग गयी। सूचना मिलते ही सभी लोग दौड़कर आये और आग प र काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाता तब तक पीड़ित के घर में रखा सारा समन जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में पीड़ित के दो बकरी एवं कई मुर्गियां भी जलकर मर गयी।

0 comments:

Post a Comment