Monday, December 27, 2010

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा


नरपतगंज(अररिया) : परिवार के सुख शांति व पुत्र के दीर्घायु की कामना को लेकर नाथपुर व मधुर दक्षिण पंचायत की बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा नाथपुर के कुर्मी टोला, उरांव टोला, राम टोला, मधुरा दक्षिण के मंडल व राय टोला से गाजे बाजे के साथ भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्गो से होती हुई सुरसर धार में संपन्न हुआ। कलश यात्रा को सफल बनाने में नाथपुर पंचायत के मुखिया जयनारायण राय, राजेश व अखिलेश राय तथा दक्षिण में पूर्व मुखिया अरूण मंडल की भूमिका सराहनीय रही।

0 comments:

Post a Comment