Monday, December 27, 2010

शिक्षक नियोजन: अभ्यर्थियों ने जताई गड़बड़ी की आशंका

सिकटी (अररिया) : प्रखंड शिक्षक नियोजन में पारदर्शिता की कमी के कारण अभ्यिर्थियों ने गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की है। मेधा सूची के प्रकाशन के लिए नियोजन समिति द्वारा जारी विज्ञापन की समय सीमा का कोई महत्व नहीं रहा है। औपबंधिक सूची का प्रकाशन तो रात में किया गया लेकिन सुबह तक वो अभ्यर्थियों के देखने लायक नही रही। इससे पहले ही फाड़ दिया गया। अब मेधा सूची व अंतिम चयन सूची का प्रकाशन भी निर्धारित तिथि को नही होने की संभावना है।
इस बावत मुखिया प्रतिनिधि निर्मल मंडल, खुर्शीद आलम, बबन झा ने बताया कि काउन्सिलिंग के उपरांत जो सूची साटी गयी थी वो अनियमितताओं से भरी है। जो अभ्यर्थी वर्ष 2008 में थे वो आज प्रशिक्षित श्रेणी में है। जिन्हें अनुभव प्रमाण पत्र नही था आज फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे कोटि में अव्वल स्थान पर है। कई लोगों ने तो आवेदन के समय कोई प्रमाण पत्र ही नही दिया था आज वो प्रशिक्षित और अनुभवी बन बैठे है। इन लोगों के मुताबिक अगर वर्तमान सूची पर नियोजन होता है तो सरासर अवैध एवं गलत होगा। वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धनंजय सिंह की माने तो ससमय नियोजन करने हेतु दिन रात एक कर काम किया जा रहा है अगर कोई विसंगति है तो उसकी जांच कर उसे दूर किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment