Sunday, December 26, 2010

शिक्षक नियोजन: नहीं हुआ सूची का प्रकाशन

सिकटी (Araria) : प्रखंड शिक्षक नियोजन 2008 के लिए काउंसिलिंग के पश्चात प्रथम औपबंधिक सूची का प्रकाशन समाचार प्रेषण तक सिकटी प्रखंड में नहीं हो पाया है। जबकि प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार गुरूवार को औपबंधिक सूची के प्रकाशन की तिथि निर्धारित थी एवं शुक्रवार को आपत्ति की तिथि निर्धारित की गयी थी। पूरे दिन प्रखंड मुख्यालय में सूची देखने के लिए अभ्यर्थियों का तांता लगा रहा। अपुष्ट खबरों के मुताबिक देर रात सूची प्रकाशित करने की संभावना व्यक्त की गयी है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी त्रिपुरारी शर्मा ने बताया कि जैसे ही सूची प्राप्त होगी उसे प्रकाशित की जायेगी। जबकि बीईओ धनंजय सिंह ने बताया कि हर हाल में निर्धारित तिथि को सूची प्रकाशित कर दी जायेगी।

0 comments:

Post a Comment