Sunday, December 26, 2010

आग से दस घर जलकर राख

पलासी(अररिया) : प्रखंड के मियांपुर पंचायत अंतर्गत फरसाडांगी गांव में शनिवार की दोपहर लगी आग िसिे दस घर जल गये। इस अग्निकांड में कपड़ा, अनाज समेत डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार फरसाडांगी वार्ड नंबर पांच के मो. शब्बीर के घर से खाना बनाने के क्रम में उठी आग की लपटों में देखते ही देखते मो. हसीब, अब्दुल वाहिद, मो. तैमुस, मो. मोहीद, अलमुस, महफुज आदि के घर जल गये। इस बाबत स्थानीय मुखिया मुर्शिद आलम ने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गयी है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अविलंब राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग की है। सीओ अरूण कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कर्मचारी को जायजा लेने के लिए निर्देश दे दिया गया है।
बसैटी संसू के अनुसार रानीगंज प्रखंड के घघरी पंचायत स्थित डुमरा गांव में शुक्रवार की रात अचानक लगी आग में 18 परिवार के 31 घर जलकर राख हो गये। जिसमें सात लोग झुलस कर घायल हो गये। एक की हालत काफी गंभीर है। जिसका इलाज पूर्णिया में चल रहा है। अन्य घायलो का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति जलालुदुदीन है। इस अग्निकांड में छह गाय, दो भैंस, एक बकरी सहित पांच दर्जन मुर्गा, मुर्गियों के झुलसने से मौत हो गयी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नकदी, जेवर सहित पांच लाख से अधिक की संपत्ति के नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिला पार्षद बेनजीर साकिर, प्रो. रकीब अहमद ने घटना स्थल पर पहुंचकर अविलंब पीड़ितों के बीच कंबल, चुड़ा, मुढी वितरण किया। श्रीमती बेनजीर ने कहा कि सरकारी स्तर पर कोई सहायता उपलब्ध नहीं करायी गयी है। अग्नि पीड़ितों में शब्बीर, युसुफ, बदरूद्दीन, एखलाक, जलाल आदि ने बताया कि साढ़े बारह बजे की रात अचानक आग लगी थी।

0 comments:

Post a Comment