Monday, December 27, 2010

पैकपार में विचारगोष्ठी

भरगामा(अररिया) : प्रखंड अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैकपार के प्रांगण में प्रगतिशील लेखक संघ, भारतीय सहयोग व मैत्री संघ तथा अखिल भारतीय शांति एकजुटता संगठन भरगामा के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक परिवर्तन की दिशा में शिक्षकों की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक महेन्द्र नारायण पंकज ने की। जबकि उद्घाटन प्रलेस के प्रांतीय अध्यक्ष डा. ब्रज कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुपौल एक्सो उपाध्यक्ष अलका वर्मा ने शिक्षा परिवर्तन हेतु शिक्षकों की महती भूमिका को अनिवार्य बनाया। वहीं डा. एसआर झा ने कहा कि शि. सामाजिक क्रांति के प्रणेता है। साहित्यकार रहबान अली राकेश ने कहा कि शिक्षक का काम बच्चों को केवल शिक्षित करना ही नहीं सुसंस्कृत बनाना भी है। कार्यक्रम को डा. अनुज प्रभात, डा. सुधीर धरमपुरी, आशीष चमन, सुरेन्द्र भारती, डा. दीपक कुमार राय, शंभू नाथ, अरूण, कपिलदेव वर्मा, डा. ब्रज कुमार पांडेय, पंकज भाद्वाज, साहित्यकार, भोला पंडित प्रणयी व अन्य साहित्यकारों ने भी अपने विचार रखे।

0 comments:

Post a Comment