Sunday, December 26, 2010

प्रखंड स्तरीय युवा खेल अभियान प्रारंभ

जोगबनी(अररिया) : बिहार राज्य खेल विभाग एवं भारत खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित प्रखंड स्तरीय पंचायत युवा क्रीड़ा व खेल अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को जोगबनी उच्च विद्यालय के मैदान में नगर पंचायत अध्यक्ष तरन्नुम नाज द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।
इस मौके पर श्रीमती नाज ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। क्योंकि शरीर जब स्वस्थ रहेगा तो मन स्वस्थ्य होगा और स्वस्थ मन से शिक्षा का विकास होता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के पहले 800 मी. की दौड़ में मध्य विद्यालय जोगबनी का परचम लहरा मधु कुमारी प्रथम, गौरी कुमारी, द्वितीय एवं हसीना खातून तृतीय रही।
इस संबंध में कार्यक्रम के आयोजक मध्य विद्यालय जोगबनी के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र विश्वास ने कहा कि आज के पंचायत के स्कूल के बच्चों की सहभागिता है। तथा एकल खेल में प्रथम, द्वितीय बच्चे 26 जनवरी को जिला स्तरीय खेल कूद में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार द्वारा 50 हजार दिये गये हैं। तथा प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के 16 वर्षीय बच्चों ने भाग लिया।
इस मौके पर जहां खेल प्रभारी सतीश कुमार मौजूद थे, वहीं शिक्षक में श्यामानंद साह, अरविंद सिन्हा, श्याम साह, शर्मिष्ठा सिंह, पूनम कुमार कुमारी, स्मिता कुमारी, मीरा पाल, शिव नारायण यादव, सुधीर सिन्हा, आसीम हुसैन, अफसर आलम सक्रिय थे।
मंच पर मुख्य रूप से मुख्य पार्षद के अलावा अधिवक्ता सुनील वर्मा, शशि शेखर मिश्र, सत्यदेव विश्वास, अनवर राज एवं राम सुन्दर सिंह उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment