Friday, January 6, 2012

पूर्व बीडीओ गयानंद यादव पांच मामलों में हैं आरोपी


अररिया : वर्ष 2007 से 09 तक अररिया के दो प्रखंडों में कार्यरत पलासी के पूर्व बीडीओ सह अरवल के एडीएम गयानंद यादव पांच मामलों में आरोपी हैं। सभी मामले डेहटी पैक्स से जुड़े हुये हैं। पलासी थाना कांड संख्या 116/11 धारा 420, 409 एवं 120 बी के तहत पूर्व बीडीओ उपेन्द्र सिंह ने जिला पदाधिकारी के निर्देश पर दर्ज कराया था। जबकि डेहटी पैक्स घोटाला के मुख्य सरगना सह प्रबंधक रूद्रानंद झा की गिरफ्तारी के बाद उसके फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। पैक्स प्रबंधक द्वारा उजागर की गयी मामले के बाद पलासी के थानाध्यक्ष आरबी सिंह के बयान पर थाना कांड संख्या 14/11 दर्ज, 16/11 दर्ज की गयी थी। दर्ज थाना में कांड संख्या 14/11 में कुल 12 अभियुक्त बनाये गये थे। जिसमें पैक्स अध्यक्ष पंचानंद विश्वास, ‌र्क्लक मुमताज आलम, तनवीर आलम, रामपुकार चौधरी, बीडीओ शमीम अख्तर, अशोक तिवारी, सुरेन्द्र राय, गयानंद यादव, सीडीपीओ राधा मोहन राम एवं अन्य शामिल हैं। इस प्राथमिकी में शमीम अख्तर के विरुद्ध 51 लाख, अशोक तिवारी 3 करोड़, सुरेन्द्र राय 6 करोड़, गयानंद यादव 2.5 करोड़, राधा मोहन राम 36 लाख, तत्कालीन सीडीपीओ के विरुद्ध 80 लाख डेहटी पैक्स में जमा कराने का आरोप है।
इस संबंध में एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि चार मामलों में गिरफ्तार बीडीओ अग्रिम जमानत पर रिहा है। लेकिन सभी के विरुद्ध जल्द ही चार्ज शीट भी दाखिल कर दिया जायेगा। इसके आलावा आरोपी बीडीओ पलासी थाना कांड संख्या 29/10, 115/08 में भी आरोपी बनाये गये थे।

News Source - in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar/

0 comments:

Post a Comment