अररिया : सिमराहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कोठी की रहने वाली लक्ष्मी देवी ने फारबिसगंज थाना कांड संख्या 354 एवं 355 का अनुसंधान पुलिस कप्तान अररिया से स्वयं करने की मांग करते हुये न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस कप्तान को सौंपे अनुरोध पत्र में प्रार्थी ने बताया है कि कांड संख्या 355 के वादी पिंकी देवी के पति ओम प्रकाश मेहता, भाई जय प्रकाश मेहता एवं उमाकांत मेहता के पक्ष में शिवपुरी की जमीन बिना मूल्य चुकाये निबंधन कराना चाह रहे थे। लेकिन वह इंकार कर गयी। इसी रंजिश में उनलोगों के साथ मारपीट करते हुए उनके दामाद का अपहरण कर लिया था। जब वह पुलिस के पास कांड संख्या दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगायी तो उनके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। उन्होंने दोनों मामले की जाच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
Showing posts with label Simraha Araria. Show all posts
Showing posts with label Simraha Araria. Show all posts
Monday, July 25, 2011
Sunday, June 12, 2011
आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1.31 लाख गबन का मामला पकड़ाया
-सिमरबनी में आयोजित किया गया सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम
फारबिसगंज (अररिया) : भरगामा प्रखंड के सिमरबनी पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्रों का शुक्रवार को हुए सामाजिक अंकेक्षण में करीब एक लाख 31 हजार रुपये के पोषाहार के गबन का मामला पकड़ाया है। इसके अलावा मनरेगा में भी धांधली बरते जाने की बातें भी सामने आयी है। सिमरबनी पंचायत के सिमरबनी उच्च विद्यालय परिसर में जन जागरण शक्ति संगठन व प्रशासन की देखरेख में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में सामाजिक अंकेक्षण कराया गया। जिसमें पंचायत के कुल आठ आंगनबाड़ी केन्द्रों में टेक होम राशन में भारी लूट खसोट का मामला सामने आया। अधिकारियों के सामने हीं आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेविकाओं ने भरगामा सीडीपीओ पर प्रति केन्द्र 1500 रुपया घूस वाउचर पास कराने के नाम पर लेने का आरोप लगाया। वही पंचायत में मनरेगा की दस योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण कराया गया जिसमें भारी मात्रा में राशि गबन का मामला सामने आया। ग्रामीणों, मजदूरों से लेकर आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं द्वारा शिकायतें दर्ज कराई गई। सर्वाधिक गड़बड़ी का आरोप धनगड़ा गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या दस की सेविका कुमारी पिंकी पर लगा जहां 26 हजार पांच रुपया के चावल दाल का गबन किया गया। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान दिलीप कुमार साह नामक पीटीए के खिलाफ ग्रामीणों ने भड़ास निकाली। ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। इस घटना के बाद डीआरडीए निदेशक जफर रकीब, डीपीओ सीपी सिंह, बीडीओ राजमणि देवी, सीडीपीओ नविता कुमारी कार्यक्रम में पहुंचे। इससे पूर्व पंचायत के मुखिया अरुण मंडल, सरपंच पति वीरेन्द्र मंडल सहयोगी संस्था जन जागरण शक्ति संगठन की कामायनी स्वामी, आशीष रंजन, कोसी चेरिटेबुल ट्रस्ट तथा पीएच आरएन के प्रतिनिधि मौजूद थे। डीपीओ श्री सिंह ने इस मौके पर कहा कि गबन की गई राशि को वसूला जायेगा तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
Monday, March 21, 2011
शिकायत दर्ज करायी
रेणुग्राम: सिमराहा बाजार निवासी अनंत झा ने डराने-धमकाने के मामले को लेकर अड़राहा मदारगंज निवासी सुनील चौधरी एवं मुकेश चौधरी के विरुद्ध सिमराहा थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
जख्मी
रेणुग्राम: फारबिसगंज प्रखंड के मिर्जापुर सोनार पट्टी में मारपीट की एक घटना में मिर्जापुर सोनार पट्टी निवासी जुनैद अनवर बुरी तरह जख्मी हो गया।
गिरफ्तार
रेणुग्राम: सिमराहा थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना कांड सं. 128/09 के अभियुक्त मो. जाहिद सा. पुरन्दाहा एवं कांड सं. 127/11 के सुनील चौधरी सा. अड़राहा मदारगंज शामिल है।
प्रभात फेरी
रेणुग्राम: बिहार दिवस के मौके पर मंगलवार को सिमराहा संकुल में प्रभात फेरी एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। वहीं म.वि. लहसनगंज के प्रा.वि. गोलाबाड़ी में भी प्रभात फेरी एवं खेलकूद संबंधी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी संकुल समन्वयक रजनीश भारती, प्र.अ. सच्चिदानंद मंडल ने दी।
क्विज प्रतियोगिता
रेणुग्राम: फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी टोला गोलाबाड़ी प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए प्रअ राजीव रंजन ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में अशोक सोरेन प्रथम, बबलू टुडु द्वितीय एवं ठाकुर मुर्मु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पांच वारंटी गिरफ्तार
रेणुग्राम: सिमराहा थाना पुलिस ने भिन्न-भिन्न मामलों में वांछित पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।
रेड लाइट के नर्क में फिर से धकेलने की कोशिश
फारबिसगंज (अररिया) : सिमराहा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वर्ग छह की 14 वर्षीया छात्रा सलमा
(काल्पनिक नाम) ने रामपुर गांव के आधा दर्जन युवकों पर छेड़छाड़ व देह व्यापार के धंधे में जबरन धकेलने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सलमा रामपुर रेड लाइट एरिया की रहने वाली है।
इस मामले में फारबिसगंज थाना की पुलिस ने दो आरोपी युवक मो. कलाम उर्फ कालू जफ्फार उर्फ विनोद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सोमवार को अररिया भेज दिया है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विद्यालय में होली के अवकाश पर सलमा तथा उसकी बहन घर आयी हुई थी। शनिवार को मो. इस्लाम घर में जबरन घुसकर छेड़खानी करने लगा और कहा कि तुम दोनों पढ़ने के लिये स्कूल क्यों गयी हो धंधा करने के लिये आ जाओ। इस दौरान आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। इस क्रम में
आरोपियों ने मौके पर आये छात्रा के भाई, मां तथा अन्य परिजन के साथ मारपीट भी की। इस कांड में
इस्लाम के साथ उसके सहयोगी कलाम, जफ्फार, अनिज, सत्तार, जमील, शाहिद, जब्बार, शमशूल भी शामिल थे। उन्होंने छात्राओं को देह व्यापार के धंधे में लाने के लिए दुर्व्यवहार एवं जबर्दस्ती भी की। घटना को ले हुई मारपीट में सलमा के भाई मंजर का सिर फट गया तथा अन्य परिजनों को भी
चोटे आयी। आरोपियों के द्वारा छात्रा के घर में आग लगाने व देह व्यापार के धंधे में शामिल करने को ले जबरन ले जाने की धमकी भी दी गयी है।
Wednesday, December 15, 2010
वन विभाग की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
रेणुग्राम(अररिया),जाप्र: सिमराहा स्थित वन विभाग की जमीन को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने का काम वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार से शुरू कर दिया है। जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर घर बनाकर रह रहे लोगों को मंगलवार को वन क्षेत्र पदाधिकारी जेके सिंह के नेतृत्व में सिमराहा पुलिस के सहयोग से मुक्त कराया। जमीन पर अवैध रूप से मो. मंजूर एवं मो. मुन्ना के बने घर को अधिकारियों ने उखाड़ फेंका। मौके पर अररिया के वनपाल हेमचंद्र मिश्रा, वनपाल दिलीप सिंह, एसआई टीपो सिंह सहित पुलिस बल एवं वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)