श्रीनगर : प्रखंड क्षेत्र के पंचायत व प्रखंड शिक्षकों को मानदेय नहीं मिलने से उसमें घोर निराशा व्याप्त है। शिक्षकों का कहना है कि हमलोगों को समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है जबकि हमलोग इतने कम मानदेय में नियमित शिक्षकों जितना कार्य करते है। शिक्षकों ने जिलाधिकारी से अविलम्ब मानदेय भुगतान के दिशा में सार्थक पहल की मांग की है।
Showing posts with label Araria Purnia. Show all posts
Showing posts with label Araria Purnia. Show all posts
Saturday, June 23, 2012
Saturday, March 17, 2012
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनुपस्थित, दूसरे ने लिया प्रभार
बनमनखी (पूर्णिया) : बनमनखी में पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धनुषधर झा के लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण राधवेन्द्र सिंह को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार जिला प्रशासन द्वारा सौंपा गया। श्री सिंह ने गुरुवार को वितरण प्रारंभ करा दिया है। पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री झा होली के पूर्व से ही बगैर सूचना अनुपस्थित है। होली के अवसर पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के रूप में भी वे अनुपस्थित रहे तब आपात व्यवस्था की गयी थी ।
Thursday, March 15, 2012
कोई लौटा दे मेरे राकेश व रानी को
जानकीनगर (पूर्णिया) : परिवार में मासूम बच्चों के खोने का गम क्या होता है, यह कोई लालमुनि देवी, अनिता देवी से पूछे। रानी कुमारी का विवाह तय हो चुका था। 15 वर्षीय राकेश की भलमनसाहत, विन्रमता, आज्ञाकारिता आदि मानवीय गुणों की सभी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला मृतक राकेश पढ़-लिखकर जिंदगी की ऊंचाईयों को छूना चाहता था, किंतु होनी को कौन टाल सकता है? परिवार में नरेंद्र की पत्नी अनिता देवी, नरेंद्र की 75 वर्षीय मां लालमुनि देवी सहित सभी महिलाएं अपने कलेजे को पीट-पीटकर चीत्कार करती रही। सैंकड़ों लोगों की भीड़ से कहती रही कोई लौटा दे मेरे जिगर के टुकड़ों को। मासूम बच्चों को खोने का गम वे सहन नहीं कर पा रही है। भावावेश में बोलती चली जा रही है, अब केकरा सहारे ई जिंदगी कटतै, बुझा गैले दीया। यह सुननेवालों का भी कलेजा छलनी कर देता है। बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत बाद मृतक के घर का ऐसा ही मार्मिक दृश्य देखने को मिला। 14 मार्च की सुबह ने उनके अरमानों को भी तार-तार कर दिया। परिजनों की आंखों से टपकते आंसू रूकने का नाम ही नहीं ले रहा था। जितेंद्र व नरेंद्र तथा हरेंद्र की बदहवास पत्नी चीत्कार कर कहती रही, आब रानी की शादी का अरमां रखले रह गैले, हो बाबू। परिजनों का दर्द छिपाते नहीं छिप रहा था। पूरा माहौल गमगीन है। संवेदन शून्य भाव से घर आते पड़ोस की महिलाओं व अन्य लोगों को देखकर सभी फफक-फफक कर रोने लगते हैं।
Saturday, January 14, 2012
अभाविप ने की शोकसभा
अररिया : पूर्णिया प्रमंडल में शिक्षा क्षेत्र में विगत 60 वर्षो तक शिक्षा का अलख जगाने वाले बहुमुखी प्रतिमा के धनी प्रख्यात शिक्षाविद व कलानंद उच्च विद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक मुरलीघर झा का निधन गुरुवार को हो गया। मुरलीधर झा 105 वर्ष के थे। इनके निधन पर अभाविप, भाजपा, संघ, विहिप व समाज के प्रबुद्धजन काफी मर्माहत हैं। वहीं शुक्रवार को अभाविप की ओर से शिवपुरी स्थित प्रियदर्शीनी एजुकेशनल वाल्ट में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में परिषद कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की। मुरलीधर झा अभाविप के तत्कालीन नगर मंत्री व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल प्रियदर्शी के दादा थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)