Showing posts with label MP of Araria. Show all posts
Showing posts with label MP of Araria. Show all posts

Thursday, March 8, 2012

होली पर बनी रहे सद्भावना : सांसद


Araria MP

अररिया (MP of Araria) : होली रंगों व खुशियाली का पर्व है, इस मौके पर सद्भावना बनी रहनी चाहिये। यह कहना है अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह का। उन्होंने जिला वासियों को होली की बधाई भी दी।
सांसद ने बताया कि अररिया जिले में होली के अवसर पर खासकर ग्रामीण क्षेत्र में धुरखेल, रंगखेल व जोगीरा गायन की पुरानी परंपरा रही है। होली के बहाने सब एक दूसरे के घर जाते हैं और रंग अबीर लगाकर पर्व का आनंद मनाते हैं। सांसद के अनुसार इस परंपरा को मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी आगे आकर सामूहिक रूप से होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित करना चाहिये, इससे सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा।