Showing posts with label Bhajanpura Forbesganj. Show all posts
Showing posts with label Bhajanpura Forbesganj. Show all posts

Monday, June 4, 2012

भजनपुर गोली कांड : माले ने मनाई बरसी


फारबिसगंज (Bhajanpura Forbesganj) : बहुचर्चित भजनपुर गोली कांड के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर भाकपा माले द्वारा रविवार को भजनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में कामरेड अजावूल अंसारी की अध्यक्षता में शहादत समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव सत्य नारायण सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी इस जनसंहार के दोषियों को सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु आंदोलन तेज करेगी। जबकि पार्टी के राज्य कमिटी सदस्य सह जिला प्रभारी डा. नवल किशोर ने कहा कि घटना के एक साल बीत जाने के बावजूद भी पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से कोई मुआवजा नही मिला है। वहीं जिला कमिटी सदस्य गेयालाल महतो ने अपने भाषण में कहा कि पार्टी वियाडा जमीन की उचित मुआवजा की लड़ाई जारी रखेगी। अन्य वक्ताओं में सुरेश ऋषिदेव का. सुशील कु. विश्वास, चम्व लाल मंडल, राम विलास यादव, महेन्द्र पासवान, डा. जुबेर अंसारी, फटकन अंसारी, इलियास अंसारी, उमेश पासवान आदि भी शामिल थे।