Showing posts with label Forbesganj AVBP. Show all posts
Showing posts with label Forbesganj AVBP. Show all posts

Saturday, October 22, 2011

अधिवेशन की तैयारी को ले अभाक्षखं की बैठक

फारबिसगंज(अररिया) : अखिल भारतीय क्षत्रिय खंगार समाज का 28 अक्टूबर होने वाला एक दिवसीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर आयोजन समिति बैठक शनिवार को बसगड़ा गांव स्थित काली मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक में तैयारी की समीक्षा के साथ साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई। आयोजन की सफलता को लेकर संपर्क अभियान को और तेज करने पर बल दिया गया। बैठक में अजय मंडल, सुरेन्द्र मंडल, अरूण मंडल, देवनाथ मंडल, राजेन्द्र मंडल, उपेंद्र मंडल, अरविंद मंडल, शंभू नाथ मंडल, कलानंद मंडल, राजू मंडल आदि उपस्थित थे।