Showing posts with label Araria MP. Show all posts
Showing posts with label Araria MP. Show all posts

Monday, May 7, 2012

अररिया के सांसद को मोबाइल पर धमकी


अररिया : अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह को शनिवार को मोबाइल पर मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी पुष्टि अररिया के डीएसपी मु. कासिम ने की है। धमकी मिलने पर सांसद ने कोतवाली (पटना) को लिखित सूचना दी है। सांसद ने बताया कि वह प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने बेगूसराय गए थे। बैठक के दौरान ही उनके मोबाइल पर शनिवार को मोबाइल नंबर 9852268401 से दो धमकी भरे मैसेज आए। चूंकि वह बैठक में व्यस्त थे इसलिए तात्कालिक तौर पर मैसेज नहीं पढ़ सके। रविवार को पटना पहुंचने पर मैसेज पढ़े तो उनमें जान से मारने की धमकी थी। मैसेज में लिखा गया है कि जल्द ही उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया जाएगा। सांसद को आशंका है कि धमकी अररिया के ही किसी अपराधी द्वारा भेजी गयी है। डीएसपी ने बताया कि मोबाइल नंबर का प्रिंट आउट निकलवाने के बाद ही पता लगेगा कि धमकी कहां से और किसने दी है।
ज्ञात हो कि दो वर्ष पूर्व भी मोबाइल से सांसद को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस वक्त भी सांसद ने अररिया के नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Saturday, March 17, 2012

रेल सुविधाओं के लिए जारी रहेगा प्रयास: सांसद


अररिया : अररिया के संसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा है कि अररिया जिले में रेल सुवधिाओं में बढ़ोतरी के लिए उनका प्रयास संसद से लेकर सड़क तक चलता रहेगा। अभी जिले में तीन माडल स्टेशन निर्माण की स्वीकृति दिलाने में सफलता मिली है। लेकिन यह तो संघर्ष का पहला फल है, लोगों की मांग को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने का संघर्ष चलता रहेगा।
इधर, आदर्श रेलवे स्टेशन की सूची में जिले के फारबिसगंज, जोगबनी एवं सिमराहा स्टेशन को शामिल किये जाने पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि सांसद श्री सिंह जिले चार स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने की मांग की थी। जिनमें अररिया को छोड़ शेष अन्य को शामिल कर लिया गया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सांसद का प्रयास आने वाले समय में जरूर रंग लायेगा। सांसद अररिया को आदर्श रेलवे स्टेशन की सूची में शामिल तो करायेंगे ही साथ इस क्षेत्र में रेल विस्तार के लिये भी श्री सिंह सतत प्रयास रहेंगे।
बधाई देने वालों में आलोक कुमार भगत, मो. जुबेर, मो. एकलाख, भाजपा मजदूर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बबन सिंह, जिला भाजपा महामंत्री सुरेन्द्र झा, भाजपा नेता संजय मिश्र, निलिमा साह, मो. पासा, रामराज गुप्ता, नसीम उद्दीन, विजय जैन, रघुवीर विश्वास, शिशिर कुमार राय आदि शामिल है।

Tuesday, March 6, 2012

2014 तक प्रत्येक गांव को उपलब्ध हो जायेगी बिजली: सांसद


Pradeep Kumar Singh Araria

कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड के पहुंसी गांव में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार की संध्या बटन दबाकर पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य प्रगति पर है। 2014 तक प्रत्येक गांव में बिजली सुविधाएं उपलब्ध करा दी जायेगी। सांसद श्री सिंह ने इस मौके पर कहा कि राज्य में दस जिले को इसके लिए आवंटन उपलब्ध करा रही है। अररिया जिला में गांव-गांव तक बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 3 अरब 5 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गयी है। उधर पहुंसी पंचायत वासियों ने चीर प्रतिक्षित मांग पूरा होने पर गांव वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया आनंद सिंह, राजमहल सिंह, दुर्गानंद सिंह, जयराम सिंह, जुबेर आलम, रिंकू सिंह, प्रमुख धनजीत सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Tuesday, December 27, 2011

सांसद ने लिया लावारिस बच्ची का हालचाल


अररिया, : सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार की संध्या अररिया सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पाली जा रही एक लावारिस बच्ची के हालचाल का जायजा लिया तथा उसके लालन पालन की जानकारी ली।
मौके पर सांसद ने बच्ची के लिए कुछ धनराशि भी दी तथा इस बात का वायदा किया कि आने वाले दिनों में वे इस अबोध बच्ची के लिए निश्चय ही कुछ अच्छा करेंगे। वे पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्रू में सदर अस्पताल में रोगियों के बीच फल व अन्य वस्तुओं के वितरण को आये हुए थे। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री सुरेंद्र झा, नगर अध्यक्ष विजय जैन, सांसद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता संजय मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विदित हो कि सात माह पहले सदर अस्पताल में एक विक्षिप्त नाबालिग प्रसव को ले भर्ती करवायी गयी थी। लेकिन बच्ची को जन्म देने के तुरंत बाद वह अस्पताल से भाग गयी। उसी वक्त से अस्पताल में कार्यरत कर्मियों व ममता द्वारा उसे पाला जा रहा है।