Showing posts with label Araria Zero Mile. Show all posts
Showing posts with label Araria Zero Mile. Show all posts

Thursday, February 3, 2011

पेट्रोल पंप लूट का उद्भेदन, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार


अररिया : जीरोमाईल स्थित नेशनल पेट्रोल पंप से गत 10 जनवरी को हुई लूट कांड का नगर थाना पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। यह जानकारी एसपी विनोद कुमार ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लूट कांड में शामिल दो कुख्यात अपराधियों को एक पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस एवं दो मोबाईल के साथ सोमवार की रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि उक्त लूट कांड में 13 अपराध कर्मी शामिल थे और पंप से एक लाख सत्तर हजार रुपये की लूट हुई थी।
अपराधियों ने यह भी स्वीकार किया है कि लूट कांड की योजना घटना के तीन दिन पूर्व बनायी गयी थी। जब कई कांडों के वांछित अपराधी डुमरा के मो. शमीम, बागनगर के अरुण राम एवं कुसियारगांव के मो. इशा अररिया से अपने घर लौट रहे थे तो वे मोटर साइकिल में तेल डालने के लिये पंप पर रुके। इस दौरान तीनों ने आफिस का पैनी नजर से निरीक्षण किया और घटना को अंजाम देने की रणनीति बना ली। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस कप्तान विनोद कुमार के समक्ष स्वीकार किया कि घटना को अंजाम देने से पूर्व सभी अपराधी संदलपुर मुसहरी में इकट्ठा हुए। फिर वहां शराब पी और उसके बाद बदमाश साइकिल से वहा पहुंचे। उन्होंने पंप के पश्चिम नहर किनारे अपनी साइकिलें रख दी और पंप पर धावा बोल दिया। इस दौरान सभी अपराधी हथियार से लैश थे।
एसपी श्री कुमार ने बताया कि इस गिरोह का पूर्ण उद्भेदन कर लिया गया है और जल्द ही मुख्य सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने खबासपुर लूट कांड का भी जल्द उद्भेदन करने का दावा किया है। मौके पर एसडीपीओ मो. कासिम, थाना अध्यक्ष रामशंकर सिंह आदि मौजूद थे।

Tuesday, February 1, 2011

तेल मिल में कटकर मालकिन की मौत


अररिया : जीरोमाईल स्थित एक तोड़ी तेल मील में सोमवार को मशीन की चपेट में आने से मील मालकिन 40 वर्षीय गायत्री देवी की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर को गायत्री देवी अपने मील से खल्ली निकाल रही थी। इसी क्रम में महिला का साड़ी चक्की में उलझ गया। साड़ी का पल्लु बचाने के क्रम में उसका दाहिना हाथ चक्की में फंस गया जिससे उसका हाथ कट गया। जब तक मील को बंद किया जाता तब तक महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी। मील बंद कर महिला को लोगों ने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसका काफी रक्त स्राव हो जाने के कारण उसकी वहीं मौत हो गयी।

Saturday, January 1, 2011

ट्रैक्टर शो रूम कर्मचारी के ढाई लाख रुपये गायब

अररिया : अररिया जीरोमाईल स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शो रूम के कर्मचारी मो. अनवारूल हक के पास से गुरुवार को कचहरी परिसर से ढाई लाख रुपये गायब हो गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कर्मचारी को भी जांच के दायरे में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारी हक एडीबी बैंक से राशि निकासी कर कचहरी परिसर में एक स्टांप भेंडर के पास गया। बगल के कुर्सी पर राशि से भरा थैला रखकर कोई कागजात भेंडर को देने लगा। इसी बीच थैला गायब हो गया।