Showing posts with label Rampur Raniganj Araria. Show all posts
Showing posts with label Rampur Raniganj Araria. Show all posts

Sunday, April 22, 2012

राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे दो जन प्रतिनिधि

कुसियारगांव : रामपुर कोदरकट्टी के मुखिया राजेश कुमार सिंह एवं कुर्साकांटा प्रमुख धनजीत कुमार सिंह 24 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस सम्मेलन में भाग लेंगे। यह जानकारी मुखिया श्री सिंह ने दी।

Sunday, February 26, 2012

रामपुर में आग ने जला दिया अरमानों को


Rampur Village, Raniganj Araria

रानीगंज (अररिया) : शनिवार को प्रखंड के रामपुर पूरब टोला में लगी आग ने लगभग 30 लाख की संपत्ति को राख में तब्दील कर दिया। आग की लपटे इतनी तेजी और भयानक फैला कि घर की महिलायें अपने बच्चों समेत वमुश्किल से बाहर निकल पायी। महिलाएं एवं बच्चे इतने भयभीत थे कि उनके मुंह से आवाज नही निकल रही थी। टोले के 30 वर्षीय सज्जाद अपने घर की आग को बुझाने में झुलस गया। गले एवं पैर के जख्मों को दिखाते हुए कहा कि इतना के बावजूद भी अपने घर को नही बचा पाया। कोठी व ड्राम में रखे तैयार फसल पूर्णत: जल गये। अधिकांश अग्निपीड़ितों के घरों से जले अनाज का आकलन करने पर पूर्व उप मुखिया मो. वसीर बताते हैं कि कई सौ क्विंटल धान इस अग्नि कांड में स्वाहा हो चुके हैं। बाजार में पाट, धान व अन्य नगदी फसलों के भाव अच्छे नही रहने के कारण अधिकांश किसानों के घर में अनाज रखे थे। जल चुके अधिकांश मकान फुस व टीन के बने थे। अररिया से आये दमकल एवं शेड कंपनी के पानी टैंकों को आग बुझाने में घंटों लग गये। आग के बाद मची भगदर व महिलाओं और बच्चों की चित्कार से पूरा गांव कांप उठा था। सीओ राम विलास झा ने अपने कर्मियों को पीड़ितों की सूची बनाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए जल्द राहत उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं अपर समाहर्ता कपिलेश्वर विश्वास अररिया एसडीओ डा. विनोद कुमार की उपस्थित में मौके पर कहा कि प्रत्येक पीड़ित परिवारों को एक क्विंटल अनाज एवं 2000 नगदी देने का प्रावधान है। अस्थायी घर के लिए प्लास्टिक सीट दिया जायेगा। दोनों वरीय पदाधिकारी ने पीड़ितों की सूची बनाने का काम अविलंब पूरा कर सहायता देने का निर्देश दिया। पुलिस निरीक्षक ललन पाडे, थानाध्यक्ष अरुण सिंह अपने सदलबल मौके पर मौजूद थे। प्रखंड उप प्रमुख उमेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष कलानंद सिंह, पंसस रामेश्वर राम, मुखिया रहिमा खातुन, उप मुखिया मजहरूल इकबाल, पूर्व उप मुखिया मो. वसीर सहित काफी संख्या में लोग आग को काबू लाने में सहायता करते दिखे। उधर एक अन्य अग्निकांड में गीतवास गांव में हुयी। जिसमें कृष्णनंदन साह के दो मकान जलकर राख हो गये। इसमें लगभग 50 हजार की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है।
रामपुर पूरब टोला में लगभग तीन दर्जन पीड़ित परिवारों में मोती आलम, गोरका, छेदना, मेहरा, मुस्तकीम, छोटकू, भोजीव, जुमरत, जैनूल आदि है। अग्निपीड़ितों में अव्वास, गुलटेन, अन्ताउल्लाह, अजीजूररहमान, मुस्तकीम, एतवारी, दाउद आदि ने बताया कि उनके घरों में रखे हजारों नगदी एवं पाट, जेवर आदि आग के भेंट चढ़ गये हैं।