Showing posts with label Simarbani Forbesganj. Show all posts

Monday, June 25, 2012

नर्स के यौन शोषण व हत्या के आरोप में वकील व मुखिया नामजद

अररिया : पटना की एक नर्स के साथ शादी का झांसा देकर पहले यौन शोषण तथा बाद में उसकी हत्या कर शव को छुपाने के मामले में रविवार को सिमराहा थाने में एक प्राथमिकी (कांड सं. 221/12)दर्ज हुआ है, जिसमें दो वकील एवं मुखिया समेत सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
उक्त प्राथमिकी मृतका उषा के चाचा व जमुई जिला के चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के सोमखार निवासी अनिल सिंह के दिए गए बयान पर फारबिसगंज (सिमराहा) थाना कांड संख्या 221/12 दर्ज हुआ है।
प्राथमिकी में सूचक ने गैयारी निवासी आफताब, बरदबट्टा पलासी निवासी मोहन झा, गैयारी के कमरूज्जमा, फरसाडांगी निवासी सरफराज तथा अबुबकर, डोरिया बलवा के मरगुब तथा मुर्शिद मुखिया को नामजद आरोपी बनाया है।
सूचक ने आरोप लगाया है कि करीब एक वर्ष पूर्व पटना स्थित पीएमसीएच में नर्स का काम कर रही उसकी भतीजी उषा (मृतका) के साथ सरफराज ने अपना नाम सागर बताकर नजदीकी बढ़ाई। इस काम में मरगुब ने भी मदद की। शादी का प्रलोभन देकर नर्स उषा का यौन शोषण होता रहा। लेकिन इस बीच आरोपियों के अचानक गायब हो जाने के बाद उषा उन्हें खोजते हुए अररिया पहुंची।
यहां आरोपियों ने उस का नाम बदलकर रूही खातुन रख दिया तथा एक आरोपी से उसका निकाह भी कर दिया गया।
लेकिन इसके बाद उसके साथ मारपीट की जाने लगी और फिर उसे घर से निकाल दिया गया। उषा इंसाफ के लिए भटकती रही, लेकिन कुछ आरोपी उसका यौन शोषण करते रहे।
सूचक को जब पटना की एक नर्स की हत्या की जानकारी मिली तो खोजबीन में जरीना नामक महिला ने उसे कई रहस्यों से रूबरू कराया।
इसी बीच सूचक ने सिमराहा थाना में खवासपुर पुरंदाहा सड़क किनारे एक अज्ञात महिला के शव का फोटो देखा तथा उसकी पहचान अपनी भतीजी उषा (मृतका) के रूप में की गयी।
इस मामले में पुलिस ने तहकीकात प्रारंभ कर दी है।

Sunday, June 12, 2011

आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1.31 लाख गबन का मामला पकड़ाया

-सिमरबनी में आयोजित किया गया सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम
फारबिसगंज (अररिया) : भरगामा प्रखंड के सिमरबनी पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्रों का शुक्रवार को हुए सामाजिक अंकेक्षण में करीब एक लाख 31 हजार रुपये के पोषाहार के गबन का मामला पकड़ाया है। इसके अलावा मनरेगा में भी धांधली बरते जाने की बातें भी सामने आयी है। सिमरबनी पंचायत के सिमरबनी उच्च विद्यालय परिसर में जन जागरण शक्ति संगठन व प्रशासन की देखरेख में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में सामाजिक अंकेक्षण कराया गया। जिसमें पंचायत के कुल आठ आंगनबाड़ी केन्द्रों में टेक होम राशन में भारी लूट खसोट का मामला सामने आया। अधिकारियों के सामने हीं आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेविकाओं ने भरगामा सीडीपीओ पर प्रति केन्द्र 1500 रुपया घूस वाउचर पास कराने के नाम पर लेने का आरोप लगाया। वही पंचायत में मनरेगा की दस योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण कराया गया जिसमें भारी मात्रा में राशि गबन का मामला सामने आया। ग्रामीणों, मजदूरों से लेकर आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं द्वारा शिकायतें दर्ज कराई गई। सर्वाधिक गड़बड़ी का आरोप धनगड़ा गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या दस की सेविका कुमारी पिंकी पर लगा जहां 26 हजार पांच रुपया के चावल दाल का गबन किया गया। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान दिलीप कुमार साह नामक पीटीए के खिलाफ ग्रामीणों ने भड़ास निकाली। ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। इस घटना के बाद डीआरडीए निदेशक जफर रकीब, डीपीओ सीपी सिंह, बीडीओ राजमणि देवी, सीडीपीओ नविता कुमारी कार्यक्रम में पहुंचे। इससे पूर्व पंचायत के मुखिया अरुण मंडल, सरपंच पति वीरेन्द्र मंडल सहयोगी संस्था जन जागरण शक्ति संगठन की कामायनी स्वामी, आशीष रंजन, कोसी चेरिटेबुल ट्रस्ट तथा पीएच आरएन के प्रतिनिधि मौजूद थे। डीपीओ श्री सिंह ने इस मौके पर कहा कि गबन की गई राशि को वसूला जायेगा तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Friday, June 10, 2011