अररिया : प्रखंड के एलएस हाईस्कूल पलासी के मैदान में अनामिका क्रिकेट क्लब पलासी के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एसीसी पलासी एवं पीसीसी पुरैनी (किस्मत खवासपुर) के बीच मंगलवार को खेला गया। जिसमें पलासी को हरा पुरैनी ने कप पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि जिप सदस्या रेखा देवी ने विजय टीम के कप्तान व प्रतिभागी को ट्राफी सौंपा। इस टूर्नामेंट में पुरैनी के टीम के कप्तान बंटी झा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया तथा टीम ने 176 रन बनाये। जवाब में उतरी पलासी टीम मात्र 92 रन ही बना सकी। इस तरह पुरैनी की टीम 84 रनों से फाइनल मैच जीत कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कमलेश कुमार झा, डा. वासुदेव झा, प्रकाश झा, जनार्दन चौधरी, सूर्यकांत झा, शंभू झा, रामाकांत झा, शिवकांत ठाकुर, सीताराम मंडल के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Showing posts with label Araria High school. Show all posts
Showing posts with label Araria High school. Show all posts
Thursday, March 8, 2012
पलासी को हरा पीसीसी पुरैनी ने जीता फाइनल मैच
अररिया : प्रखंड के एलएस हाईस्कूल पलासी के मैदान में अनामिका क्रिकेट क्लब पलासी के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एसीसी पलासी एवं पीसीसी पुरैनी (किस्मत खवासपुर) के बीच मंगलवार को खेला गया। जिसमें पलासी को हरा पुरैनी ने कप पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि जिप सदस्या रेखा देवी ने विजय टीम के कप्तान व प्रतिभागी को ट्राफी सौंपा। इस टूर्नामेंट में पुरैनी के टीम के कप्तान बंटी झा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया तथा टीम ने 176 रन बनाये। जवाब में उतरी पलासी टीम मात्र 92 रन ही बना सकी। इस तरह पुरैनी की टीम 84 रनों से फाइनल मैच जीत कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कमलेश कुमार झा, डा. वासुदेव झा, प्रकाश झा, जनार्दन चौधरी, सूर्यकांत झा, शंभू झा, रामाकांत झा, शिवकांत ठाकुर, सीताराम मंडल के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Saturday, February 25, 2012
लीड: छात्राओं की भीड़ से दिख रही नारी सशक्तीकरण की राह
| Araria High School |
अररिया : जिले में नारी शिक्षा व महिला साक्षरता दर में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास अब दिखने लगा है। परीक्षा केंद्रों से निकलने वाली छात्राओं की भीड़ न केवल नारी सशक्तीकरण की मजबूती बता रही है बल्कि इस बात को भी साबित कर रही है कि अब रेणु की जमीन पर महिलाएं भी कुछ करने को बेताब हैं।
जिले में मैट्रिक परीक्षा में छात्राओं की संख्या हर साल बढ़ रही है। इस बार की परीक्षा में लड़कियों के लिए एक दो नहीं बल्कि अलग से 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन 16 केंद्रों पर 7277 छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। इनमें से अररिया में दस व फारबिसगंज में छह केंद्र हैं। केवल छात्र वाले केंद्रों पर कुछ लड़के परीक्षा में अनुपस्थित हो रहे हैं, जबकि लड़कियों के केंद्रों पर सौ फीसदी उपस्थिति है। इस बार की खास बात यह है कि रहटमीना, उदाहाट, कलियागंज, भोजपुर, डेहटी, सोहंदर हाट व अन्य गांवों से भारी संख्या में लड़कियां परीक्षा दे रहीं हैं।
अररिया की बेटियों में शिक्षा के प्रति ललक बढ़ी है। वहीं, मां-बाप में बेटियों को स्कूल भेजने के प्रति जो संशय था, वह भी खत्म हुआ है।
सप्ताह भर के आशियाने में कितनी तकलीफ?
मैट्रिक परीक्षा के दौरान जिले की लगभग 50 हजार ग्रामीण आबादी शहरों की ओर खिंची चली आती है। परीक्षा केंद्र चूंकि शहरों में ही होते हैं, इसलिए परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कई दिन पहले अपने लिए अस्थायी निवास की खोज करनी पड़ती है। लेकिन सप्ताह भर के आशियाने में हजार तकलीफें हैं। अस्थायी निवास (बासा) लेने में न केवल चौगुना किराया देना पड़ता है, बल्कि बेहद कम जगह में कई लोगों को सोना पड़ता है। लड़के तो किसी तरह तकलीफ उठा कर रह भी लेते हैं, लेकिन लड़कियों के साथ उनके मां-बाप व अभिभावक भी होते हैं, लिहाजा उन्हें एक छोटे से कमरे में तकलीफ के साथ समय गुजारना पड़ता है। यह बात अलग है कि मैट्रिक परीक्षा की सीढ़ी तय कर लेने का उत्साह उनकी तकलीफ को कम कर देता है।
मैट्रिक परीक्षा को ले दुकानदारों की चांदी
मैट्रिक की परीक्षा हर साल छोटे दुकानदारों के लिए खुशी लेकर आती है। इसके लिए इस बार भी दुकानदारों ने पहले से ही तैयारी कर रखी है। कॉपी, कागज, कलम व राइटिंग पैड सहित पान, गुटखा आदि की भी जोरदार बिक्री हो रही है।
कचहरी के निकट दुकान चलाने वाले मोहन गुप्ता ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा के लिए सबसे अधिक राइटिंग पैड व कलम की मांग रहती है। लिहाजा इसके लिए पहले से ही तैयारी करनी पड़ी है। वहीं, बस स्टैंड रोड में किताब की दुकान चलाने वाले मिश्रा बुक डिपो के प्रमोद मिश्रा ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा के लिए गेस पेपर व सफलता सोपान आदि किताब खरीदने के लिए छात्र छात्रा लगातार आ रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार मैट्रिक परीक्षा के दौरान छात्रापयोगी सामान व किराना तथा भोजन की दुकानों में लगभग डेढ़ करोड़ का कारोबार होता है।
बोर्ड परीक्षा को ले मेले जैसा नजारा
मैट्रिक परीक्षा के दौरान जिले के शहरों की आबादी में तकरीबन तीस से चालीस हजार का अस्थायी इजाफा हो जाता है। मेला मानसिकता वाली ग्रामीण आबादी के लिए मैट्रिक परीक्षा की अवधि किसी मेले से कम नहीं। परीक्षा को लेकर जहां मिठाई की दुकानों को व्यापक तरीके से सजाया गया है, वहीं मांग बढ़ जाने के कारण हरी सब्जी के दाम भी तेज हो गए हैं।
वहीं, इस बार भले ही परीक्षा केंद्रों के निकट भीड़भाड़ गायब है, लेकिन सुरक्षित दूरी पर अभिभावक जरूर अपने बच्चों की प्रतीक्षा में खड़े रहते हैं। इस कारण चाय पान व गुटखा आदि बेचने वाले जम कर बिक्री कर रहे हैं।
परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जिले के 41 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही मैट्रिक परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर एक प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के अलावा एक एक सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। सभी सब इंस्पेक्टर के साथ माहौल को शांत बनाये रखने के लिए चार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा पूर्व जिला पदाधिकारी एम सरवणन एवं एसपी शिवदीप लांडे द्वारा जारी संयुक्त आदेश के मुताबिक जिले में कुल 41 दंडाधिकारी, 41 सब इंस्पेक्टर तथा 164 पुलिस कर्मियों को परीक्षा के सफल संचालन का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा दोनों अनुमंडलों में चार-चार गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा संपन्न होने के साथ ही नियुक्त दंडाधिकारी को तीन बजे शाम तक जिला नियंत्रण कक्ष में रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।
फोटो- 24 एआरआर- 9
कैप्शन- परीक्षा देते परीक्षार्थी
मैट्रिक परीक्षा : तीसरे दिन सात परीक्षार्थी निष्कासित
मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन जिले में प्रशासनिक खनक देखने को मिली। शुक्रवार को अररिया अनुमंडल में एक भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ। जबकि एक बार फिर फारबिसगंज में सात परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किए गए। इधर, परीक्षा को लेकर अररिया में एसडीओ डॉ. विनोद कुमार, एसडीपीओ मो. कासिम, उड़न दस्ता दंडाधिकारी जफर रकीब व सदनलाल जमादार, गश्ती दल दंडाधिकारी डॉ. बैजू झा, अनिरूद्ध प्रसाद यादव, नागेन्द्र पासवान, विद्यानंद ठाकुर, फारबिसगंज में डीईओ राजीव रंजन प्रसाद, एसडीओ जीडी सिंह आदि ने कई केंद्रों का जायजा लिया।
Saturday, January 14, 2012
लिंक वर्करों ने चलाया जागरूकता अभियान
| Araria High School |
News Source - in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar
Saturday, March 5, 2011
बिहार दिवस से पूर्व प्रबंध समिति गठित करने का निर्देश
अररिया : हाईस्कूल के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसमें बिहार दिवस पर 22 मार्च से पूर्व हर हाल में विद्यालय प्रबंध समिति गठन करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया। उच्च विद्यालय सभागार में आयोजित मासिक बैठक में डीईओ श्री कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को बिहार दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों को ले सख्त निर्देश दिया। राष्ट्रीय माध्यमिक कोष से प्राप्त राशि को 31 मार्च तक खर्च कर अभिश्रव प्रस्तुत करने का निर्देश भी बैठक में दिया गया। डीईओ ने विद्यालयों में विकलांग छात्रों के लिए रैम्प निर्माण भी शीघ्र पूरा करने को कहा है। बैठक के दौरान पिछले अक्टूबर माह से आवंटन के अभाव में हाईस्कूल शिक्षकों के वेतन लंबित होने पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नवकांत झा व सचिव असरारूल हसन आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में प्रधानाध्यापक अनवरी खातून, अब्दुल कादिर, जावेद अख्तर, सरवर नईम, कपिलेश्वर झा, अमीनउद्दीन आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)