नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज बाजार के महावीर चौक से मिरदौल एवं महावीर चौक से हास्पीटल चौक जाने वाली सड़क में कीचड़ से तंग आकर दोनों सड़क किनारे के दुकानदार एवं बाजार वासियों ने दो घंटे तक एनएच 57 को जाम रखा। इन दोनों प्रमुख सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि थोड़ी सी बारिश होने के बाद सड़क पर इतनी पानी जमा हो जाती है कि सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। जिससे तंग आकर बाजार वासियों ने शुक्रवार को नरपतगंज आवागमन बाधित कर दिया। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम करने वाले हसन राजा उर्फ हुसनु, मो. जब्बार, विद्यानंद साह, रमेश भगत, सुनिल सिंह, नारायण साह, बबन जी, कमल देव, बबलू ठाकुर आदि का कहना है कि गैमन इंडिया की लापरवाही के कारण इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई है। क्योंकि एनएच 57 के निर्माण के बाद पानी के बहाव नही होने के कारण सड़क पर इस प्रकार की समस्या आयी है। मौके पर अंचल पदाधिकारी जयराम सिंह पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवाया तथा गैमन इंडिया के अधिकारियों से बात कर सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द करने को कहा।
Showing posts with label Narpatganj Bihar. Show all posts
Showing posts with label Narpatganj Bihar. Show all posts
Saturday, July 7, 2012
Friday, July 6, 2012
सावधान: बर्फ वाली सस्ती मछली ले सकती है जान
नरपतगंज (अररिया) : कोसी के बाढ़ की विभीषिका व पर्यावरण के कारण नदी तालाब में कम होते जलस्तर के कारण आज जिले के सभी बाजारों में आंध्र प्रदेश वाली मछली का ज्यादा खपत देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार आंध्रप्रदेश से आने वाली मछली सिर्फ बर्फ की वजह स ज्यादा दिनों तक सुरक्षित नहीं रहती है। उस पर सप्लाई के लिए पैकिंग से पूर्व फार्मलीन नामक केमिकल का लेप चढ़ाया जाता है। इससे मछली ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रहती है। यहां बता दें फार्मलीन नामक केमिकल का उपयोग डाक्टर द्वारा मुर्दों को सड़ने से बचाने के लिए व लाश को काफी समय तक सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। एक मछली विक्रेता नाम न छापने के शर्त पर बताया ज्यादा दिनों तक मछली को सुरक्षित रखकर मुनाफा कमाते हैं। धन कमाने के लालच में मानवता को तार-तार कर व्यवसायियों द्वारा मानव जीवन पर खतरा बनाया जा रहा है। इसका ज्यादा शिकार मध्य वर्गीय परिवार व गरीब-गुरबे हो रहे हैं। आज आंध्रप्रदेश वाली बर्फ की मछलियों का उपयोग होटलों व फुटफाथी दुकानों पर धड़ल्ले से हा रहा है। चिकित्सकों की मानें यह फार्मलीन नामक केमिकल अगर किसी तरह से स्वस्थ्य मानव शरीर में पहुंचता है तो इसका काफी गहरा दुष्प्रभाव होता है। आंख से पानी गिरने व जलन होना, एसीडिटी सिर में चक्कर, गले, फेफड़े व नाक के अलावा ब्लड कैंसर की संभावना प्रबल होती है।
छात्राओं को नामांकन की चुनौती
नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज कन्या उच्च विद्यालय से उत्तीर्ण छात्राओं के सामने महाविद्यालय में समय पर नामांकन कराने की चुनौती है। दरअसल इस वर्ष उत्तीर्ण छात्राओं को समय पर एसएलसी निर्गत नहीं किया जा रहा है। छात्रा नेहा सिंह, निक्की कुमारी, मोनिका भगत, किरण साह, अनुराधा कुमार, भूमिका कुमारी, निशु कुमारी ने बताया महा विद्यालयों में नामांकन प्रारंभ है और सीट भी सीमित है। वो बाहर जाकर पढ़ना चाहती हैं। परंतु लगातार विद्यालय जाने बाद भी एसएलसी निर्गत नहीं किया जा रहा है।
Wednesday, July 4, 2012
बरसे न बदरा, नैनों से बरसे नीर
नरपतगंज (अररिया) : इंद्र भगवान की अब तक कृपा न होने से किसान पानी के लिए तरस रहा है। सूखे की आशंका से चिंतित किसानों ने अब पूजा पाठ भी शुरू कर दिया है। कोशी की आई बाढ़ विभीषिका में नहरों के द्वारा सिंचाई व्यवस्था अब तक पूरी तरह विफल है। बारिश न होने और सरकारी सिंचाई संसाधनों के धोखा देने से किसानों की धान की रोपाई अभी तक शुरू नही हो सकी है पिछले 5 वर्षो से मनरेगा के अंतर्गत करोड़ों खर्च की गई लेकिन बारिश न होने पर किसानों के पानी के समस्या के लिए कोई कदम नही उठाया गया। आज स्थिति यह है धान के बिचड़े सुख रहे हैं पंप सेटों का सहारा लेकर बिचड़ा बचाया जा रहा है।
किसान विष्णुदेव राय, राजेश राय, टूनटून राय, बबलू यादव, सुरेश कुमार, विष्णुदेव पंडित आदि ने बताया कि अब तक सही ढंग से वर्षा नही होने पर धान की रोपनी प्रारंभ नही हो पाई है। सरकार की कृषि के प्रति उदासीन रवैये से प्रखंड के प्राय: किसान प्रकृति पर ही निर्भर है।
वहीं कृषि पंडित विष्णुदेव राय का कहना है यहां के किसान काफी मेहनती है जो हरियाणा, पंजाब जाकर वहां के खेतों में सोना उगाते हैं। लेकिन खेतों में पानी नहीं तो कैसे होगी धान की रोपनी?
Tuesday, July 3, 2012
ठनका गिरने से युवक व तीन मवेशियों की मौत
नरपतगंज (अररिया) निसं: सोमवार की दोपहर हल्की बारिश के दौरान ठनका गिरने से 18 वर्षीय युवक व तीन मवेशियों की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के दरगाहीगंज पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी देवन यादव के 18 वर्षीय पुत्र विनोद बारिश होने पर गेरुआ नदी के किनारे चर रहे मवेशी को लाने गया। इसी क्रम में ठनका गिरने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं फरही पंचायत के उपेंद्र यादव के मवेशी की भी मौत हुई है। यह जानकारी पंचायत समिति सदस्य अरविंद यादव ने दी।
करोड़ों की लाइट फिर भी अंधेरा
नरपतगंज(अररिया) : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में पंचायत स्तर पर खरीदी गई सोलर व स्ट्रीट लाइट जर्जर व बेकार हो गयी है। गांवों के गलियों के चौराहों पर रात के अंधेरे में दूधिया रोशनी बिखरने वाली सोलर लाइट आज इक्का-दुक्का जगह ही दिखाई देती है। नरपगतगंज प्रखंड मुख्यालय से सटे कई पंचायतों में स्ट्रीट लाइट भी बिजली के खंभे में लगे लेकिन आज इसके नामोनिशान नहीं है।
ग्रामीणों का मानना है कि सोलर लाइट खरीद में मानकों का खुलेआम उल्लंघन किया गया। इसके कारण ही घटिया सामान खरीद हुए और कुछ माह जलने के बाद सारी लाइटें बेकार हो गयी।
किस मद से लगा लाइट
पंचायत द्वारा 12वीं बीआरजीएफ वित्त योजना से 20 हजार की सोलर लाइट को 46 हजार या 39 हजार की राशि से खरीदा गया। वहीं 1500 रूपये की स्ट्रीट लाइट को पांच हजार की राशि में खरीदा गया। मुखिया ने अपने चहेते व करीबी लोगों को लाइट खरीदने का टेंडर दिया और इसके कारण गुणवत्ता को ताक पर रख दिया।
कोर्ट में मामला दर्ज
खाबदह में सोलर लाइट खरीदने को लेकर पंचायत के वार्ड सदस्य ब्रह्मादेव पासवान ने मुखिया सहित पंचायत सेवक अररिया कोर्ट मुकदमा संख्या 1548 सी 2012 दर्ज कराया है।
क्या कहते हैं ग्रामीण
पार्षद सह अधिवक्ता कलानंद विराजी, अनंत सादा, रामानंद लाल देव सुधीर सिंह, किशोर कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उमानंद राय ने कहा कि डीएम एम सरवणन द्वारा प्रखंडवार जांच टीम गठित कर दिया गया। जल्द ही मुखिया व पंचायत सचिव पर अनियमितता साबित होने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
Monday, July 2, 2012
पिठौरा में ओपी बनाने की मांग
नरपतगंज(अररिया) : सुपौल अररिया जिला की सीमा के आसपास अवस्थित फतेहपुर पिठौरा के गांव में ओपी बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अंतरजिला में अपराध कर अपराधी गोड़राहा, कुशमौल आदि गांव में जाकर शरण लेते हैं। परिणामस्वरूप ग्रामीण सहमे रहते हैं। खासकर इन दिनों अपराधियों के भय से रातभर जागकर ग्रामीण पहरेदारी कर रहे हैं। वहीं नरपतगंज थाना पंद्रह किमी की दूरी पर है। पिठौरा नरपतगंज प्रखंड के दक्षिण क्षेत्र के मिडिल क्षेत्र है। पूर्व में भी प्रखंड के पंचायत समिति की बैठक से पास करवा कर जिला में पिठौरा में ओपी बनाने की मांग की गयी थी। ग्रामीणों का कहना है कि ओपी बनने से अपराधियों पर अंकुश लगेगा। मिरदौल के पूर्व मुखिया हेमेन्द्र सिंह, गोखलापुर के जियाबुल रहमान, पिठौरा के जैनुल हक, फतेहपुर के सियाराम भंडारी, तामगंज के लालो मंडल आदि ने एसपी से पिठौरा में ओपी खोलने के लिए मांग की है।
Friday, June 29, 2012
वृक्ष हो रहे गायब, हरियाली संकट में
नरपतगंज (अररिया) : मनरेगा योजना के तहत संचालित वृक्षारोपण योजना विभागीय पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण धरातल पर दम तोड़ चुकी है। हालांकि मनरेगा के इस योजना में लाखों रुपये पानी की तरह बहाया गया। प्रखंड मुख्यालय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के तहत बोर्ड लगा हुआ है जिसमें प्राक्किलत राशि दो लाख से तीन लाख तक है अभिकर्ता स्वयं रोजगार सेवक हैं लेकिन वर्तमान में 10 प्रतिशत भी वृक्ष नही हैं। बताया जाता है जब तक उचित देख-रेख नहीं यह योजना धरातल पर नहीं उतर पायी।
दूसरी तरह वृक्षों के अवैध कटाई से प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों अवैध आरा मिल है। पूर्व में नहरों व सड़कों के किनारे शीशम के वृक्ष लगभग समाप्त हो चुके हैं। भूकंप के लिए अति संवेदनशील माने जाने और हमेशा बाढ़ के खतरा से मंडराने वाले इस क्षेत्र के लिए वन की अहमियत विभाग नहीं दे रहा है। विगत माह एनएच 57 से सटे नरपतगंज बाजार के आस-पास लाखों के वृक्ष कटे। कटे वृक्ष के मोटे-मोटे टहनियां कहां गई चर्चा का विषय बना रहा। वही बिना एनओसी प्रमाण पत्र लिए वनकर्मियों द्वारा मध्य व उच्च विद्यालय के अंदर वृक्षों की कटाई कर ली गई। मध्य विद्यालय के वृक्षों को कर्मी उठा ले गये। वहीं उच्च विद्यालय के कटे वृक्ष को स्थानीय विधायक द्वारा रोक दिया गया। मामला उठा और दब भी गया।
Tuesday, June 26, 2012
35 डकैतों ने दिया घटना को अंजाम
नरपतगंज (अररिया) : बीते सप्ताह मधुरा दक्षिण के वार्ड नं. 10 में भीषण डकैती में सुपौल जिला समेत अररिया जिला के तीन गिरोह के लगभग 35 डकैतों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया जिसमें मोकिम मियां गिरोह के 10 एवं झाबड़ मरीक -महेश यादव गिरोह के 12 एवं बिन्दो पासवान गिरोह के 8 एवं अन्य अपराधियों के शामिल होने की आशंका है। इन बातों का खुलासा अररिया एसपी शिवदीप लांडे ने मंगलवार को यहां किया।
एसपी ने कहा कि इन सभी अपराधियों ने घटना को अंजाम देने से पूर्व रेलवे लाइन के समीप पोखर के पास मीटिंग की। मोकिम मियां गिरोह ने 13 बम बनाए फिर बांस की बाड़ी से लाठी डंडा बनाया गया। इसके बाद वे घटना को अंजाम देने पहुंचे। डकैतों को आता देख घर परिवार के लोग तथा ग्रामीणों ने हल्ला मचाना शुरू किया तो अपराधियों ने तीन बम फोड़कर दहशत फैला दी। उन्होंने दो फायरिंग भी की। इस घटना को अंजाम देने में पांच मास्केट, पांच देशी कट्टा का उपयोग किया गया इतना ही नही घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में मधुरा उत्तर पंचायत के शिशुवा गांव के समीप इन अपराधियों की मुलाकात चौकीदार से हो गई जहां वे फायरिंग करते हुए भाग निकले।
मधुरा डकैती कांड में संलिप्त तीन डकैत गिरफ्तार
नरपतगंज (अररिया) : एसपी शिवदीप लांडे के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के मधुरा दक्षिण पंचायत के वार्ड नं. 10 में भीषण डकैती कांड का उद्भेदन कर लिया है। कांड में संलिप्त तीन डकैत मंगलवार को गिरफ्तार कर लिए गये। उनमें से एक के पास से देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
अररिया एसपी शिवदीप लांडे ने नरपतगंज थाना में बताया कि पुलिस ने इस डकैती का उद्भेदन कर लिया है और तीन बदमाश बिन्दो पासवान, भागवत यादव एवं संजय पासवान उर्फ तिलो गिरफ्तार किए गये हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बिन्दो पासवान के पास से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गये हैं।
उन्होंने बताया कि इस कांड में मुख्य रूप से सुपौल जिले के मोकिम मियां गिरोह ने अचरा के झाबड़ मरीक व महेश यादव गिरोह तथा बिन्दो पासवान गिरोह ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।
एसपी के अनुसार मधुरा के संजय पासवान उर्फ तिलो पासवान ने पीड़ितों से पुरानी रंजिश के कारण डकैतों को पचास लाख की संपत्ति की सूचना देकर बुलाया। संजय ने इस घटना में अहम भूमिका निभायी।
एसपी ने बताया कि अभी हाल में अररिया पुलिस ने सुपौल जिले के कुख्यात मोकिम मियां गिरोह के खास सदस्य मुन्ना मियां एवं सुपौल के ललित ग्राम में हुई भीषण डकैती कांड के अभियुक्तों को पकड़ कर सुपौल पुलिस के हवाले किया था। इस वजह से बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देने की नीयत से व पचास लाख की लूट की लालच से घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से ही एसपी शिवदीप लांडे समेत डीएसपी विकास कुमार स्पेशल टीम के अरविंद कुमार, केके झा, पंकज कुमार, नरपतगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह, फुलकाहा थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने मामले के खुलासे में अहम भूमिका निभाई।
Thursday, June 21, 2012
बंदोबस्ती रोकने की मांग
अररिया: नरपतगंज प्रखंड के पिठौरा निवासी मो सफीक ने गलत तरीके से बंदोबस्त की जा रही सरकार के गैर मजरूआ आम को रोकने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने यह फरियाद जनता दरबार में भी सुनायी। सफीक ने बताया कि हल्का कर्मचारी शंकर राम अवैध उगाही कर महादलितों को 3 डिसमिल जमीन के बदले एक से दो एकड़ जमीन बंदोबस्त कर रहे हैं।
पुलिस ने किया छापेमारी, नहीं मिली सफलता
नरपतगंज (अररिया) : मधुरा दक्षिण के वार्ड नं. 10 में तीन फौजियों के घर डकैती में तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल पायी है। हालांकि एसपी लांडे का कहना है गिरोह की शिनाख्त हो चुकी है। टास्क फोर्स गठित कर जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। परिजनों की मानें तो अपराधी 20-25 उम्र के नकाबपोश युवक थे जिन्होंने गंजी-जंघिया पहना हुआ था। डकैत आपस में मलदीहा भाषा का प्रयोग कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि बिना लोकल व्यक्ति के मिलीभगत से डकैती घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता था। वैसे परिजनों को भरोसा है एसपी श्री लांडे थानाध्यक्ष मुकेश साहा कुख्यात अपराधी बैचन यादव, राजेन्द्र पासवान, मुन्ना मियां आदि को पकड़ा है वैसे उन सभी दरिंदो को गिरफ्तार जल्द करेगी।
Monday, June 18, 2012
भाग रहे डकैतों ने चौकीदार को दी धमकी
नरपतगंज (अररिया) : मधुरा दक्षिण के वार्ड नं. 10 में तीन फौजियों के घर डकैती की घटना को अंजाम देकर भागते डकैतों को शिशुआ गांव के समीप चौकीदार ने रोकने की कोशिश की। हालांकि हथियार बंद डकैतों की धमकी सुन चौकीदार भाग खड़ा हुआ। बताया जाता है कि डकैत रेलवे लाइन से होते हुए खररा धार के रास्ते उत्तर दिशा की और भागे। भाग रहे डकैतों को शिशुआ गांव के निकट ग्राम रक्षा दल के चौकीदार बुद्धुदेव राय ने टार्च जलाकर रोका। इस पर हथियारबंद दर्जनों अपराधियों ने उसे तलवार से काटकर फेंक देने की धमकी दी। डकैतों की धमकी पर चौकीदार साइकिल छोड़ भाग खड़ा हुआ। वो कभी बांसबिट्टी तो कभी मूंग खेत में रात भर छिपता। चौकीदार इतनी दहशत में था कि मूंग की खेत से सुबह चार बजे निकला। नरपतगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह डकैतों का पीछा करते हुए उक्त जगह पहुंचे थे लेकिन फिर वे दिशाहीन हो गए।
दस साल से फरार बदमाश गिरफ्तार, एसपी ने की पूछताछ
नरपतगंज (अररिया) : अररिया सुपौल मधेपुरा, सहरसा के आतंक के पर्याय रहे तथा दस वर्षो से फरार कुख्यात डकैत सरगना बेचन यादव को नरपतगंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शुक्रवार को सिमराही से गिरफ्तार किया। नरपतगंज थाने में आरोपी के ऊपर करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। अररिया के फारबिसगंज, भरगामा, फुलकाहा समेत सुपौल के छातापुर, विरपुर, मधेपुरा के कुमार खण्ड जदिया समेत सहरसा में भी 60 से ज्यादा मामले दर्ज होने की पुष्टि ने अररिया एसपी ने की। 1978 से नेपाल में डकैती की घटना को अंजाम देकर कुख्यात बेचन ने लगभग दो दशकों तक डकैती एवं पशु चोरी में क्षेत्र के कई गिरोहों के साथ घटना को अंजाम दिया। 1990 के दशक में अररिया पुलिस ने फरार घोषित कर इनाम रखा।
इधर, शनिवार को एसपी शिवदीप लांडे ने थाना पहुंचकर आरोपी से गहन पूछताछ की। बाद में एसपी ने बताया कि कुख्यात बेचन की गिरफ्तारी पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि है इसकी गिरफ्तारी से दर्जनों मामले का उद्भेदन हुआ है। अभियुक्त 2010 में नरपतगंज थाना क्षेत्र के फरही गांव में डकैती के दौरान दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल इसका गिरोह पशु चोरी कर मोटी रकम लेकर पशु वापस करने में संलिप्त है।
एसपी ने कहा कि इस इनामी डकैत को पकड़ने वाली पुलिस टीम को नकद इनाम दिया जायेगा। इस मौके पर डीएसपी विकास कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह, विपिन कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे।
Monday, June 11, 2012
पीएचसी से नहीं मिल रहा लोगों को लाभ
नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की हालत दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है और खुद इस पीएचसी को इलाज की जरूरत पड़ गई है। स्वास्थ्य केन्द्र से अधिक समय डाक्टर एवं कर्मचारी के अनुपस्थित होने के कारण लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नही हो पा रही है। हालांकि चिकित्सा प्रभारी राजेश्वर गोईत इस आरोप को गलत मानते हैं। लेकिन क्षेत्र के अधिकांश लोगों का कहना है कि रात में अगर मरीज को पीएचसी लाया जाता है तो डाक्टर के अनुपस्थित होने के कारण उनका इलाज नहीं हो पाता। डाक्टरों का अधिक ध्यान निजी क्लिनिक पर रहता है। जिला परिषद सदस्य विपिन सम्राट का कहना है कि प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेन्द्र बराबर बंद ही रहते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस पीएचसी की बदहाली दूर करने की मांग की है। इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. गोईत ने कहा कि पीएचसी में उपलब्ध संसाधनों से मरीजों का हर संभव इलाज किया जा रहा है।
Sunday, June 10, 2012
छात्राओं के बीच पोशाक राशि वितरित
नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड स्थित महर्षि मेंही किशोरी यादव इंटर महाविद्यालय के छात्रों के बीच मुख्यमंत्री पोशाक राशि का वितरण मधुरा दक्षिण की मुखिया मिक्की देवी द्वारा किया गया। पोशाक राशि के रूप में प्रति छात्रा 1000 रुपया की दर से राशि दी गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार यादव ने बताया कि 11वीं एवं 12वीं वर्ग की कुल 366 छात्राओं को पोशाक राशि वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. राम कुमार राय, प्रो. दिनेश प्रसाद भगत, प्रो. भुवनेश्वर यादव, प्रो. प्रवीण कुमार, प्रो. एकराम उद्दीन आदि उपस्थित थे।
टीम ने किया आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण
नरपतगंज (अररिया) : बाल पोषण निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला द्वारा टीम गठित कर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 78 पर्यवेक्षिकाओं ने प्रखंड के 233 केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के परियोजना द्वारा प्रदत्त सेवाओं का प्रदान, लाभार्थी सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा, टीकाकरण की जांच, पूरक पोषाहार स्कूल से पूर्व मिलने वाली शिक्षा के संचालन एवं गुणवत्ता की जांच की गई एवं सभी संधारित पंजी की जांच की गई एवं रख-रखाव की भी जांच की गई। इस टीम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश, सीडीपीओ राज कुमारी सिंह, रंजना सिन्हा, वीणा झा व सावित्री दास एवं जिले की 78 सुपरवाइजर शामिल थी ।
Friday, June 8, 2012
जिला टीम ने किया आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण
नरपतगंज (अररिया) : बाल पोषण निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला टीम द्वारा गठित कर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 78 पर्यवेक्षिकाओं ने प्रखंड के 233 केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के परियोजना द्वारा प्रदत्त सेवाओं का प्रदान, लाभार्थी सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा, टीकाकरण की जांच, पूरक पोषाहार स्कूल से पूर्व मिलने वाली शिक्षा के संचालन एवं गुणवत्ता की जांच की गई एवं सभी संधारित पंजी की जांच की गई एवं रख-रखाव की भी जांच की गई। केन्द्रों की स्थिति को देखकर सेविका सहित सहायिका को चेतावनी देते हुए कार्रवाई की बात कही गयी। इस निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह नरपतगंज एवं भरगामा के सीडीपीओ राज कुमारी सिंह, सिकटी एवं जोकी के सीडीपीओ रंजना सिन्हा, कुर्साकांटा वीणा झा, पलासी सावित्री दास एवं जिले के 78 प्रवेक्षिका ने निरीक्षण किया। सेविकाओं ने केन्द्रों से जांच रिपोर्ट तैयार पर प्रखंड कार्यालय में सौंपी गई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर केन्द्रों का आकलन कर प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी।
छात्राओं के बीच पोशाक राशि वितरित
नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड स्थित महर्षि मेही किशोरी यादव इंटर महाविद्यालय के छात्रों के बीच मुख्यमंत्री पोशाक राशि का वितरण मधुरा दक्षिण की मुखिया मिक्की देवी द्वारा किया गया। पोशाक राशि के रूप में प्रति छात्रा 1000 रुपया की दर से राशि दी गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार यादव ने बताया कि 11वीं एवं 12वीं वर्ग की कुल 366 छात्राओं को पोशाक राशि वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. राम कुमार राय, प्रो. दिनेश प्रसाद भगत, प्रो. भुवनेश्वर यादव, प्रो. प्रवीण कुमार, प्रो. एकराम उद्दीन एवं महा विद्यालय के सभी कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
Wednesday, June 6, 2012
एनएच 57 पर पलटी सवारी गाड़ी, आठ घायल
नरपतगंज (अररिया) : सोमवार की रात्रि दस बजे एनएच 57 पर गढि़या गांव में निर्माणाधीन पुल के पास सवारी गाड़ी के पलट जाने से आठ आदमी घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अररिया से बारात वापसी के क्रम में सवारी गाड़ी बीआर11जी/428 गढि़या गांव सीमा पर निर्माणाधीन पुल के निकट पलटकर 20 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ी। जहां ग्रामीण मो. शादीक व गुड्डू के सहयोग से दुल्हन सहित आठ घायलों को स्थानीय पीएचसी नरपतगंज ले जाया गया। घायल एनूल साठी, मो. अलाउद्दीन, भोला खातुन को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं दुल्हन हीना खातुन, अनवर साथी इमामुद्दीन साठी, रूधाम खातुन व पलू साठी का इलाज किया जा रहा है। घायल सभी सुपौल जिले के उधमपुर गांव का बताए जा रहे हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)