Showing posts with label Araria Court. Show all posts
Showing posts with label Araria Court. Show all posts

Wednesday, July 4, 2012

आंगन में बदला नोमैंस लैंड


अररिया : नोमैंस लैंड यानी दो अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के बीच का ऐसा क्षेत्रफल जिस पर किसी का कब्जा न हो। मगर इंडो-नेपाल बार्डर पर ऐसा नहीं है। यहां नोमैंस लैंड घर-आंगन में तब्दील हो गया है। जोगबनी में तो नोमैंस लैंड पर बजरंगबली और दुर्गा का कब्जा है। सीमा विभाजित करने के लिए सीमा पर लगे 75 पीलर भी गायब हैं।
जिले में लगभग 75 किमी इंडो-नेपाल बार्डर स्थित है। भारत-नेपाल की सीमा पर दस गज जमीन नोमैंस लैंड के लिए छोड़ी गई। समय के साथ सीमा की निगहबानी और जवाबदेही बदलती गई। इस बीच भारत में विदेशी वस्तुओं व नेपाल में भारतीय खाद्य पदार्थ सहित अन्य उत्पादों की डिमांड बढ़ी। तस्करों ने इस मुफीद स्थिति का फायदा उठाया और सामानों की तस्करी शुरू कर दी। बाद में एसएसबी की 24वीं और 28 वीं बटालियन की पदस्थापना हुई। सीमा पर चौकसी बढ़ी तो तस्करों ने नोमैंस लैंड पर अवैध निर्माण कर इस समस्या का तोड़ निकाला। सिकटी, कुंवाड़ी, पथरदेवा आदि जगहों पर नोमैंस लैंड की जमीन पर अवैध निर्माण हो चुका है। जोगबनी में जयप्रकाश नारायण चेक पोस्ट के बाद नोमैंस लैंड पर महावीर व दुर्गा मंदिर का निर्माण हो चुका है। स्थायी तौर पर यहां दुकानें भी बन गई हैं। वहीं सीमांकन के लिए भारतीय सीमा पर लगे 65 पीलर भी धीरे-धीरे गायब हो चुके हैं। सिकटी में एक चाय दुकान व नरपतगंज में एक आंगन में पीलर है।
बता दें कि नेपाल से तराई क्षेत्र में उतरने वाली पहाड़ी नदियां भी सीमा रेखा को बदलने में अपनी भूमिका निभाती रहती हैं। इन नदियों की तेज धार में कई पीलर बह गए, जबकि अधिकांश पीलर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
दो जून को जोगबनी में इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के निरीक्षण को आए भारत सरकार के गृह सचिव आर.के सिंह ने भी सीमा से गायब पीलर और नोमैंस लैंड पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि दोनों देश इस समस्या को दूर करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
----------
कोट :-
''सीमा पर लगे कई पीलर क्षतिग्रस्त हैं और कई गायब हैं। नोमैंस लैंड पर अतिक्रमण की रिपोर्ट बिहार सरकार को भेजी गई है। सीमा पर लगे पीलर के रखरखाव की जिम्मेदारी बिहार सरकार की है।''
के. रंजीत, एसएसबी कमांडेंट

Sunday, June 24, 2012

बैठक में डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार


अररिया : समाहरणालय स्थित आत्मन कक्ष में शनिवार को आपूर्ति विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी एम. सरवणन ने की है। इस बैठक में धान अधिप्राप्ति, गेहूं अधिप्राप्ति, जन वितरण प्रणाली व्यवस्था तथा मध्याह्न भोजन की समीक्षा हुई। समीक्षा क्रम में डीएम ने एसएफसी के जिला प्रबंधक सहित कई अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ हीं पीडीएस का कंप्यूटराइजेशन 22 जून तक पूर्ण नहीं होने के कारण डीएसओ को आदत में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी गई। धान अधिप्राप्ति की समीक्षा में पाया गया कि एसएफसी तक अब भी सभी प्रखंडों के कुछ पैक्सों से धान पहुंचाना बांकी है। इस कारण पैक्स के द्वारा अब तक गेहूं अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है। एसएफसी के प्रभारी जिला प्रबंधक कैय्यूम अंसारी ने बताया कि पूरे जिले में 4289 मिट्रीक टन धान पैक्सों से एसएफसी तक नहीं पहुंचा है। जबकि 328 एमटी धान अब मिलर्स के पास मिलींग के लिए लंबित है।
बैठक में अनुपस्थित रहने तथा बिना सूचना के पटना मीटिंग में भाग लेने के लिए अररिया छोड़ने वाले जिला सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार मंडल का चार दिन का वेतन डीएम ने रोक दिया। वहीं पैक्सों से एएफसी तक धान नहीं पहुंचने पर डीएम ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को कड़ी डांट पिलाते हुए इस समस्या को शाट आउट के लिए छह घंटे का वक्त दिया। मौके पर एमडीएम आफिसर रविन्द्र राम ने कहा कि एसएफसी से अच्छे चावल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। बैठक में एसडीओ डा. विनोद कुमार, जीडी सिंह, एफसीआई के संजय कुमार, एसएफसी एजीएम रजी अहमद, एडीएसओ मो. नासीरउद्दीन, मीन मालिक मूलचंद गोलछा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Thursday, June 14, 2012

सेवांत लाभ भुगतान की मांग

अररिया : जिला निबंधन कार्यालय में कार्यरत उच्च वर्गीय लिपिक शोभा देवी की मृत्यु होने के आठ माह बाद भी उनके परिवार वालों को किसी भी तरह का सेवांत लाभ नहीं मिला है। स्व. शोभा देवी के पुत्र अमित कुमार ने डीएम को आवेदन देकर सेवांत लाभ का भुगतान करने की गुहार लगायी है। इधर सरकार के अवर सचिव सुशील कुमार ने जिला अवर निबंधक को पत्र लिखकर इस मामले में अपेक्षित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Tuesday, June 12, 2012

सुरकिया धार में बनेगा पुल: विधायक


पलासी (अररिया) : जोकीहाट क जदयू विधायक मो. सरफराज आलम ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और जन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर उन्होंने सुरकिया धार में पुल बनाये जाने की जानकारी भी दी।
इस दौरान श्री आलम ने प्रखंड के कुजरी, मियांपुर, नकटाखुर्द, दीपनगर, सोहन्दर आदि गांवों का भ्रमण किया। इस क्रम में विधायक श्री आलम ने प्रखंड मुख्यालय में बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में ककोड़वा पुल, सोहन्दर से भटनियां सड़क, डाला गांव के रामेश्वर विश्वास के घर से पूरब सुरकिया धार में पुलिया निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। सभी गांवों को मुख्य सड़कों को जोड़ने के अलावा शुद्ध पेयजल व बिजली व्यवस्था बहाल करना तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन उनकी प्राथमिकता में शामिल है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ चौधरी, संतोष यादव, मो. कासिम, मनील दल मंडल, हजारी मंडल, योगेन्द्र यादव, मो. कुद्दुस आदि मौजूद थे।

Sunday, May 20, 2012

बांग्लादेश के अलावा नेपाल में हो रही पशुओं की तस्करी


नरपतगंज (अररिया) : दुधारु मवेशियों की लगातार घटती संख्या से अब गांवों में भी पर्याप्त कीमत देने के बावजूद भी दूध उपलब्ध नहीं हो रहा है, गांवों में भी दूध की किल्लत हो गई है। सात-आठ वर्ष पूर्व नरपतगंज प्रखंड के खेतिहर किसानों का मवेशी पालन कर दूध का व्यवसाय कर जीवन यापन कर जरिया था। बताया जाता है कि नरपतगंज से फारबिसगंज जाने वाली ट्रेन देवीगंज से आगे 7 किमी दूरी पर दूध व्यवसाय करने दहियार सब ट्रेन रोक कर जबरन ट्रेन के खिड़की पर दूध भड़ी बर्तन की कड़ी लगा देते थे। ट्रेन वहां महीनों में 25 दिन निश्चित रूकती थी। उसी दहियार का व्यवसाय करने वालों के नाम पर दरगाहीगंज नाम पड़ गया। लेकिन ट्रेनों में अब दहियार नजर नही आते है।
* क्यों गुम हुआ व्यवसाय और घट गया उत्पाद
जानकार बताते हैं कोशी की बाढ़ की विभिषिका ने चारे की समस्या उत्पन्न कर दी। मवेशी के स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था न होना दूध के उत्पाद पर प्रतिकूल असर डाला है।
* नाकेबंदी के बावजूद पशुओं के तस्करी का कारोबार परवान पर
यूं तो जिले के चारों तरफ पुलिस का नाकेबंदी है बावजूद इनमें पशुओं की खेप अलग-अलग रास्ते से गुजर रही है। जबकि उनके पास इसका कोई कागजी प्रमाण नही है। बंगलादेश कुछ वर्ष पूर्व से ही पशुओं की तस्करी अररिया के रास्ते से होते हुए बंगलादेश हो रही है। लेकिन पशु तस्करों ने अब एक और नया रूट खोज निकाला है। यह रास्त नरपतगंज नेपाल सीमा क्षेत्र के गांवों के रास्ते से हो रही है। जानकारी के अनुसार सीमापार नेपाल के इनरवा जिला में नरसिंह में आधुनिकतम चाइना कसाई फेक्ट्री खुली है। वहां 200-300 पशुओं की मांग है। इस फैक्ट्री से मांस की पैकिंग कर उसे चाइना अमेरिका सहित अन्य देश में भेजा जाता है। घुरना, बसमतिया, फूलकाहा, सोनापुर, बेला के तरफ से सीमा की तरफ जाने वाली पगडंडियों और नदियों के तटबंधों पर हांक कर आगे-पीछे तस्करों के आदमी हो लेते है और फिर मौका पा कर सीमा पार बैठे नेपाल के पशु तस्करों के हवाले कर देते है। हालांकि बार्डर पर एसएसबी तैनात है कभी-कभार मवेशी भी पकड़ाती है। घुरना थाना प्रभारी तस्करी की मवेशी को पकड़कर छोड़ दिया जाने पर का मामला मीडिया में एसपी लांडे ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। इन पशुओं की तस्करी लगाम नही लगे तो तस्कर पशुओं का वर्चस्व न खत्म कर दे। कहा जाता जिस देश में दूध की नदियां बहती थी वहां दूध एक सपना न हो जाए। सीमा से दूसरी सीमा में पशुओं को भेजा जा रहा है।

Sunday, May 13, 2012

शिक्षक की मौत से ग्रामीण मर्माहत

रानीगंज (अररिया) : हासा गोस्वामी टोला वासी शंभू गोस्वामी के शिक्षक पुत्र मनीष कुमार की राधोपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में हुयी संदिग्ध मौत से पूरा गांव मर्माहत है। तीन पुत्रियों एवं दो पुत्रों के पिता शंभू गोस्वामी को अपने शिक्षक पुत्र मनीष से काफी उम्मीदें थी। अपने मृतक पुत्र के संबंध में रो-रोकर उसके पिता बताते है कि 11 माह पूर्व मनीष की नियुक्ति आवासीय उत्प्रेरण केन्द्र में शिक्षक के रूप में हुयी थी। उससे पूर्व वो प्राइवेट कान्वेंट में पढ़ाया करता था। आवासीय उत्प्रेरण केन्द्र के लगभग 50 महादलित छात्रा के लिए तीन शिक्षकों की नियुक्ति मानदेय के आधार पर एक साथ हुयी थी। जिनमें मनीष कुमार के अतिरिक्त भवेश कुमार केन्द्र प्रभारी एवं दिनेश मंडल शिक्षक के रूप में थे। घटना के एक दिन पूर्व ही दो दिनों की छुट्टी बिता कर मृतक मनीष विद्यालय आया था। रानीगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में नामजद भवेश कुमार एवं मृतक मनीष कुमार अलग-अलग कमरों में छात्रों के साथ शनिवार की रात सोये। जबकि दिनेश मंडल घर चला गया। मनीष के लाश के संबंध में छात्रों ने बताया कि मामले में आरोपी भवेश ने छात्रों की मदद से विद्यालय भवन की उपरी मंजिल से लटक रहे शव को नीचे उतारा था तथा उसके परिजनों सहित विद्यालय प्रधान विनोद कुमार वर्मा को उसके मौत की सूचना दी थी। विद्यालय प्रधान विनोद कुमार वर्मा का कहना है कि कुछ दिनों से मनीष बराबर घर जाया करता था तथा मोबाइल पर किसी से घंटों हमेशा बात करता था। मनीष के कमरे में साथ-साथ रह रहे धोबनिया टिक्कर टोला का आठ वर्षीय नीतीश कुमार ऋषि ने सबसे पहले शिक्षक मनीष की लाश को छत से लटकते देखा था जिसकी सूचना तत्काल उसने केन्द्र प्रभारी भवेश कुमार एवं अन्य बच्चों को दी। सरसी के रामलाल टूड्डू, सुनिल हांसदा, हिटलर हांसदा आदि छात्रों ने भी इसकी पुष्टि की। परंतु मृतक के पिता शंभू गोस्वामी, चाचा रमेश गोस्वामी, सरपंच हांसा पंचायत सहित अन्य परिजनों का मानना है कि एक साजिश के तहत मनीष की हत्या की गयी है तथा सूचना देने के बाद भवेश का मौके पर से गायब रहना उनके शक को पुख्ता प्रदान करता है। विद्यालय परिसर में इस घटना को लेकर आये ग्राम वासी काफी हतप्रभ हैं।

Thursday, May 10, 2012

मनरेगा कर्मियों को वर्कशाप में दी गई जानकारी



अररिया : गुरुवार को स्थानीय एसएचजी भवन में ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में जिले के मनरेगा कर्मियों को कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी गई। इस एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में ग्रामीण विकास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अतुल कुमार वर्मा मौजूद थे। उन्होंने कार्यशाला में तमाम मनरेगा कर्मियों को योजना जन-जन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान शामिल मनरेगा कर्मियों को प्रश्न तालिका दिया तथा उसे हल करने को कहा है। श्री वर्मा ने एक से चार मई के बीच महादलित टोलों में आयोजित किए गए शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी पीओ को वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए निर्धारित मानव दिवस सृजन के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार महथा ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक जफर रकीब, मनरेगा के ईई सुरेश प्रसाद सिंह, मनोज कुमार, विभाग से आई अंदिता कुमारी आदि मौजूद थीं।

पैक्स चेयरमेन पर रंगदारी के आरोप में प्राथमिकी

जोकीहाट (अररिया) : महलगांव थाना क्षेत्र के प्रसादपुर पंचायत के पैक्स चेयरमेन मो. रेजानी एवं उनके सहयोगियों ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय तारटोला, प्रसादपुर पहुंचकर प्रधानाध्यापक से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए मारपीट की। चेयरमेन रेजानी ने प्रधानाध्यापक रविन्द्र ऋषिदेव को रंगदारी की राशि नही देने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। तथा कई बहुमूल्य कागजात भी फाड़ डाला। थानाध्यक्ष मनुप्रसाद ने पैक्स चेयरमेन एवं उनके सहयोगी मो. ताजुद्दीन पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रहे हैं। जबकि पैक्स चेयरमेन रेजानी ने बताया कि सूचनाधिकार के तहत एमडीएम एवं अन्य मामलों की सूचना मागी थी। सूचना से बचने के लिए प्रधानाध्यापक ने यह साजिश रची है।

Sunday, May 6, 2012

नप चुनाव: 73 वार्डो में एक लाख मतदाता डालेंगे वोट

अररिया, : आगामी 17 मई को होने वाले नगरपालिका आम चुनाव में जिले के तीन शहरों के करीब एक लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अररिया जिले में कुल तीन निकाय क्षेत्र है। इसमें अररिया नगर परिषद में 29 वार्ड, फारबिसगंज में 25 वार्ड तथा जोगबनी नगर पंचायत में 19 वार्ड है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अररिया नगर परिषद अंतर्गत 29 वार्डो में कुल 43869 मतदाता है जबकि फारबिसगंज नगर परिषद अंतर्गत 25 वार्डो में 33627 तथा जोगबनी नगर पंचायत अंतर्गत 19 वार्डो में 21820 मतदाता 17 मई को चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

कोर्ट ना जेल डायरी में मिला बेल


अररिया : ना कोर्ट में हाजिर हुए ना गए जेल। लेकिन पुलिस की डायरी में तीन आरोपियों को मिल गया बेल। दहेज प्रताड़ना के एक मामले में बौंसी पुलिस ने खेला है यह खेल। पुलिस की इस कार्यशैली पर अब न्यायालय ने अंगुली उठाई है। सीजेएम ने मामले के अनुसंधानकत्र्ता और थानाध्यक्ष को न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है।
जिले के बौंसी थाना अंतर्गत मोहनी इस्लामपुर की बीबी रफीना खातुन ने अपने पति मो. सरफूल समेत दस लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न को लेकर रानीगंज (बौंसी) कांड संख्या 227/06 दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस ने दो बार चार्ज शीट दाखिल किया। मामले की शुरूआत में पुलिस की तत्परता इस बात से पता चलती है कि पुलिस ने 21 जनवरी 07 में ही पहला चार्जशीट सात लोगों के खिलाफ दाखिल कर दिया। इन सातों के खिलाफ न्यायालय में ट्रायल जारी है। परंतु इसके बाद अनुसंधानक ने अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया। न्यायालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अनुसंधानक महेन्द्र प्रसाद राम ने इस मामले का अनुसंधान 30 नवंबर 11 को बंद किया। अनुसंधानकत्र्ता ने 16 जनवरी 12 को न्यायालय से बांकी बचे मामले के सूचक के पति सहित तीन आरोपियों के लिए इश्तेहार मांगा। न्यायालय में समर्पित डायरी की कंडिका 50 में पुलिस द्वारा आरोपियों के घर छापेमारी करने तथा आरोपियों के घर में ही होने का उल्लेख है। पुलिस ने इन तीन आरोपियों मो. सरफूल, मो. इस्लाम तथा बीबी ताय खातुन के खिलाफ 27 जनवरी 2012 को न्यायालय में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें उक्त तीनों के जमानत पर रहने की बात कही गयी है।
सीजेएम सत्येंद्र रजक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की कार्यशैली पर अंगुली उठाया है। अपने आदेश में कहा है कि इस मामले में जिन तीन के खिलाफ पुलिस ने इश्तेहार प्राप्त किया वो आज तक न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। न्यायालय ने थानाध्यक्ष टुनटुन पासवान तथा अनुसंधानकर्ता महेन्द्र राम को नोटिस कर न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है।
इन बातों पर सीजेएम श्री रजक ने गंभीर रूख अपनाया है तथा बौंसी के थानाध्यक्ष तथा मामले में आईओ को अलग-अलग नोटिस जारी कर दी है। वह वरीय अधिकारी को सूचित करने की चेतावनी देते पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजा है।

Wednesday, May 2, 2012

अब ग्रामीण उठा सकेंगे एंबुलेंस सेवा का लाभ


अररिया : अब सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी सरकारी एंबुलेंस सेवा का लाभ मुफ्त में उठा सकेंगे। सरकार से प्राप्त नौ वातानुकुलित जीवन रक्षक एंबुलेंस वाहन को सिविल सर्जन डा. हुस्नआरा वहाज ने हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए रवाना किया। विभाग द्वारा प्राप्त नौ एंबुलेंस सभी नौ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक सीमित रहेगा। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य समिति के प्रबंधक रेहान अशरफ ने बताया कि एंबुलेंस सेवा पीएचसी केन्द्रित ही है। परंतु अगर जटिल बीमारी से ग्रस्त मरीज है तो चिकित्सक की सलाह पर उसे रेफरल अस्पताल तक पहुंचाया जायेगा।
श्री अशरफ ने बताया कि एंबुलेंस की सेवा के लिए टाल फ्री नं. 102 डायल करना होगा तथा नाम व पता बताना अनिवार्य है।
श्री अशरफ के अनुसार सरकारी अस्पताल द्वारा प्रमाणित गर्भवती महिला, जच्चा बच्चा कार्ड धारी महिला के नवजात शिशु दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, बीपीएल प्रमाण पत्र धारी व्यक्ति मरीज, कालाजार प्रमाणित मरीजों के अतिरिक्त उम्र सत्यापित वाले वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क पीएचसी तक पहुंचाया जायेगा। जबकि इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को इस वातानुकुलित एंबुलेंस की सेवा के लिए 9 रु. प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना होगा। इस वाहन में आक्सीजन सिलींडर, थार्मामीटर, ब्लड डोनेशन सिस्टम, 20 प्रकार की दवाईयां, दो टैक्नीशीयन सहित कई सुविधा प्राप्त है। वाहन रवानगी मौके पर डा. मो. मोईज, डा. जेएन माथुर, डीपीएम एड्स अखिलेश कुमार, अरूमेन्द झा, सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

मैं संविधान हूं, लाल किले से बोल रहा हूं..


अररिया : अररिया वासियों के लिए मजदूर दिवस की रात बेहद ही यादगार मानी जायेगी। दैनिक जागरण के तत्वावधान में मंगलवार की शाम स्थानीय उच्च विद्यालय मैदान में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
देश के जाने-माने ओजकवि डा. अरिओम पवार ने जब अपनी कविता मैं भारत का संविधान हूं, लाल किले से बोल रहा हूं सुनाई तो उपस्थित हजारों की भीड़ ने ताली बजाकर उनका उत्साह और बढ़ा दिया।
डा.पवार ने अपनी इस सुप्रसिद्ध रचना के माध्यम से संसद में नित दिन होने वाले रगड़ों व झगड़ों की चर्चा की तथा उन्हें संविधान की मूल भावना की अवमानना करने वाला बताया।
मेरठ से आये इस ला प्रोफेसर की इस ओजपूर्ण रचना से पूरा दर्शक समुदाय सम्मोहित नजर आया। ऐसा लगा कि मेरठ की भूमि सचमुच रत्‍‌नगर्भा है और यह भी कि सन 1857 के संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल मेरठ से ही क्योंकर फूंका गया था। उन्होंने दिल्ली पर चोट करते हुए कहा कि दिल्ली वाली कुर्सी के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं।
इस हास्य कवि सम्मेलन के मौके पर ही जिले के 10 साहित्यकारों को दैनिक जागरण की ओर से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत यादव, स्थानीय कविरत्‍‌न हारुण रशीद गाफिल, डा. अशोक झा व अमित पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रमुख लोगों में प्रभारी एसडीओ अनिरुद्ध प्रसाद यादव, सीमांचल कंसट्रक्सन के अजय झा व समर सिंह, गोलछा उद्योग के मूलचंद गोलछा, अमबीआईटी फारबिसगंज के अमित कुमार दास, महिन्द्रा ट्रैक्ट्रर्स के दयानंद मंडल व अभिषेक नीरज, स्काटिस पब्लिक स्कूल के कुमार अनुप, नेहरू इंसटीच्यूट के मो. गालिब के अलावा मिलन चाय, बागमनी कंसट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Tuesday, May 1, 2012

दो मई को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे अधिवक्ता


अररिया : आगामी दो मई को अररिया के दोनों संघों के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे। उक्त निर्णय बिहार स्टेट बार काउंसिल, पटना के निर्देशानुसार लिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला बार एसोसिएशन के महा सचिव अमर कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी में एक अधिवक्ता के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा किए गये दु‌र्व्यवहार की घटना के कारण उक्त निर्णय लिया गया है। अररिया के जिला बार एसोसिएशन तथा जिला अधिवक्ता संघ के सभी अधिवक्ता बार काउंसिल के निर्णय के आलोक में बुधवार यानि दो मई 12 को कोर्ट कार्य से अलग रहेंगे।

Thursday, April 26, 2012

मौत पर शोक व्यक्त

अररिया: कटिहार जिला अंतर्गत फलका थाना क्षेत्र में बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में मारे गये तीन ं युवकों में तीनों अररिया शहर के निवासी हैं। गुरुवार को दोनों के शव यहां पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया तथा लोग शोक में डूब गये। घटना में वार्ड नं. 8 के भागीरथी गंगा उर्फ भारती तथा वार्ड नं. 23 के सुरेश कुमार मंडल की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी। दोनों के मौत पर पूर्व पार्षद सह वार्ड 22 के प्रत्याशी ललित मोहन ठाकुर व वार्ड 23 के निवर्तमान पार्षद सह प्रत्याशी अनुराधा देवी ने शोक व्यक्त किया है।

अग्निपीड़ितों के बीच बांटी गयी राहत सामग्री

अररिया : ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के साहसमल पंचायत के अंतर्गत बेलवात गांव में बुधवार को हुई भीषण अगलगी की घटना में शामिल पीड़ित परिवारों के बीच जन प्रतिनिधियों ने राहत सामग्री का वितरण किया है। बुधवार को देर रात्रि स्थानीय लोजपा विधायक जाकिर अनवर वैराग एवं पंचायत के मुखिया पति विनोद पासवान ने राहत सामग्री का वितरण पीडि़त परिवारों के बीच किया। विधायक ने पीड़ितों के बीच राहत सामग्री के रूप में एक साड़ी, एक लूंगी एवं 200 रुपये नकद राशि का वितरण किया। वही स्थानीय मुखिया पति विनोद पासवान ने भी सभी अग्निपीड़ितों को एक साड़ी, एक लूंगी तथा 200 रुपये दिये। पीड़ित परिजनों से मिलकर विधायक ने उन्हें सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि वे सभी पीड़ितों को सरकारी स्तर भी राहत दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढ़ाढस बंधवाया। वहीं मुखिया श्री पासवान ने भी पीड़ितों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नरेश झा, लक्ष्मी यादव, डीलर सुभाष, विंदेश्वरी, नीरज, किशोर, अख्तर, सोहराव वारिस, नारायण आदि मौजूद थे।

Friday, April 20, 2012

डीएम ने दो पीओ पर लगाया आर्थिक दंड


अररिया : समाहरणालय स्थित आत्मन कक्ष में शुक्रवार को मनरेगा योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम एम. सरवणन ने की। मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार महथा भी उपस्थित थे। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में डीएम श्री सरवणन ने बिना सूचना के अनुपस्थिति पर फारबिसगंज पीओ पर एक हजार रुपया तथा विलंब से पहुंचने पर अररिया पीओ पर एक सौ रुपया का आर्थिक दंड लगाया।
डीएम ने सभी पीओ को वित्तीय वर्ष 2011-12 तक का एमआईएस एंट्री कार्य पूर्ण करने के लिए 22 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया। डीएम ने साफ कहा कि 22 अप्रैल तक एंट्री नही करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। बैठक के बारे एडीपीआरओ योगेन्द्र कुमार लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएम ने पंचायतवार योजनाओं की स्थिति व मानव दिवस सृजन की समीक्षा भी किया। श्री लाल के अनुसार डीएम श्री सरवण ने कहा कि 28 अप्रैल को जिलास्तर से पदाधिकारियों की टोली पंचायतों में पहुंचकर पोखर निर्माण कार्य आरंभ करायेगी। उन्होंने इस कार्य को मई माह के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सभी पीओ के अलावा एडीपीआरओ श्री लाल, परियोजना अर्थशास्त्री मनोज कुमार, मनरेगा ईई सुरेश प्र. सिंह आदि मौजूद थे।

Sunday, April 1, 2012

चौकीदार व दफादारों के साथ सरकार कर रही धोखा: राम अवधेश


अररिया : शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा अररिया के बैनर तले एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव पासवान ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह मौजूद थे। 14 अप्रैल को पटना में आयोजित विशाल रैली की सफलता को लेकर आयोजित सम्मेलन में चौकीदारों का सैलाब उमड़ पड़ा।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवधेश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अपने चपरासी से लेकर मुख्य सचिव तक को माह के पहले सप्ताह में वेतन दे देती है परंतु गांव में लोगों की सुरक्षा करने वाले चौकीदार को 8 माह तक वेतन नहीं दिया जाता है। श्री सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 1995 में राबड़ी सरकार ने चौकीदारों के हितार्थ एक आदेश में फेरबदल कर दिया तो उसे कुर्सी से हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि गरीबों को धोखा देने वाली सरकार को उखाड़ फेंका जायेगा। श्री सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कहती है कि विकास दर बढ़ रहा है पर गांव में आज भी लोगों के सिर पर छत नहीं है। सरकार कहती है कि अपराध का ग्राफ नीचे आ गया है, लेकिन घर-घर में शराब दुकान खुलवाकर क्राइम बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने डा. भीमराव अबेंदकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को पटना में आयोजित रैली में चौकीदारों की चट्टानी एकता का परिचय देते हुए अधिक से अधिक भागीदारी के लिए अपील की प्रदेश सचिव डा. संत सिंह ने साफ कहा कि जो भी सरकार चौकीदार-दफादार का अहित करेगा उसे बर्दास्त नही किया जायेगा। इस मौके पर अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ के सचिव अखिलेश कुमार, रामदेव पासवान, संयोजक तुलसी ऋषिदेव आदि ने भी विचार व्यक्ति किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष कु. पासवान, सतनी देवी, हरिलाल ततमा, विष्णुदेव पासवान, कार्तिक मंडल, दुखमोचन पासवान, शोभा देवी, लाखो देवी सहित कई चौकीदार मौजूद थे।

Wednesday, March 28, 2012

आज न्यायिक कार्यो से अलग रहेंगे अधिवक्ता


अररिया : न्यायाधीश आवास पर पिछले दिनों होमगार्ड के जवान सुरेश साह की मौत मामले में पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से 28 मार्च को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से बिल्कुल अलग रखने का निर्णय लिया है। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मो. तैय्यब आलम ने की। संपन्न हुई बैठक में जिला बार एसोसिएशन तथा जिला अधिवक्ता संघ द्वय के अधिवक्ताओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अररिया के एडीजे तथा उनके परिवार के सदस्य के विरुद्ध अररिया थाने में कांड संख्या 110/12 दर्ज हुआ था। इससे पूर्व भी गत 22 मार्च को भी अररिया के दोनों संघों के अधिवक्ताओं ने एक बैठक कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया था तथा प्रस्ताव की प्रति हायर आथिरिटी को भेजकर सार्थक पहल की मांग की गयी।
इसी परिपेक्ष्य में पुन: मंगलवार को दोनों संघों के अधिवक्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखायी तथा बेबुनियाद बयानों को आहत पूर्ण बताया। इस संबंध में संघ के सचिव अमर कुमार ने पुष्टि की है तथा पुलिस एवं होमगार्ड के नेताओं द्वारा लगातार दिये जा रहे ब्यान आहत योग्य है। इसी परिपेक्ष्य में यहां के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य से अपने को अलग रहने का निर्णय लिया।

Sunday, February 12, 2012

डेढ़ करोड़ की राशि से शुरू होगी काडा की 6 योजनाएं


अररिया : जिले के दो प्रखंडो में डेढ़ करोड़ की राशि से 6 योजनाओं का संचालन कराया जायेगा। इसके लिए सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को सहरसा के काडा अधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी दी।
आत्मन कक्ष में हुए अनौपचारिक बैठक में डीएम एम सरवणन ने काडा के अधिकारियों को संपर्क में रहने का निर्देश दिया। काडा के कार्यपालक अभियंता राजेन्द्र राम ने डीएम को बताया कि फिलहाल सरकार ने अररिया जिले के फारबिसगंज व भरगामा प्रखंड में कुल 6 योजना के लिए एक करोड़ 33 लाख रुपये आवंटित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि योजना में 50 फीसदी राशि केंद्रांश, 40 प्रतिशत राज्यांश तथा 10 प्रतिशत किसानों को अंशदान देना है। उन्होंने जानकारी दी कि एक योजना से 50 से 60 किसान लाभान्वित होंगे तथा योजना का क्रियान्वयन किसान समिति के माध्यम से कराया जायेगा। कार्यपालक अभियंता के अनुसार 6 योजनाओं से करीब 800 हेक्टेयर की भूमि आच्छादित हो सकती है।

Thursday, January 26, 2012

भूकंप सुरक्षा सप्ताह संपन्न

अररिया, : जिला प्रशासन के निर्देश पर 15 जनवरी से जारी भूकंप सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का समापन बुधवार को हो गया। मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। भूकंप विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में साक्षी झा प्रथम, श्रव्या मिश्रा द्वितीय तथा रजत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर लेखन में अदिति राय प्रथम, नयन राज द्वितीय तथा सुशांत सौरभ तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण विद्यालय के प्राचार्य डा. बीएन झा व संचालक डा. संजय प्रधान ने किया। इस मौके पर कई शिक्षकगण मौजूद थे।