Showing posts with label Madanpur Araria. Show all posts
Showing posts with label Madanpur Araria. Show all posts

Thursday, April 5, 2012

मोटर साइकिल सवार घायल

महेशखूंट : थाना क्षेत्र के पीडब्लूडी महेशखूंट जमालपुर सड़क पर मदारपुर गांव के पास बुधवार को सरकारी जीप व सामने से आ रही मोटर साइकिल के टक्कर में मोटर साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही महेशखूंट पुलिस पहुंच कर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया। प्राथमिक उपचार बाद घायल को इलाज हेतु सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया।

Sunday, November 20, 2011

मदनपुर में काम करने लगी केनरा बैंक की नई शाखा


अररिया : ऐतिहासिक महत्व के मदनपुर बाजार के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। बाजार में पहली बार किसी कमर्शियल बैंक की शाखा खुली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने मुंबई से रिमोट द्वारा यहां केनरा बैंक की शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केनरा बैंक के डीजीएम एस राघवन सहित कई बैंकर व सम्मानित ग्राहकों के अलावा बड़ी संख्या में बाजार वासी उपस्थित थे।
मौके पर डीजीएम श्री राघवन ने कहा कि केनरा बैंक ग्राहकों की सेवा में सदैव तत्पर रहता है। इस शाखा से भी ग्राहकों को सम्मान के साथ बेहतर सेवा मिलेगी।
वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अररिया के बीडीओ नगेंद्र पासवान ने कहा कि केनरा बैंक की यह शाखा आसपास के सात आठ पंचायतों के लिए एक वरदान साबित होगी।
इस अवसर पर सम्मानित ग्राहक कैलाश अग्रवाल, दीप चंद जैन, इमरोज आलम, वयोवृद्ध ग्राहक सदानंद झा, पूर्व मुखिया उदयानंद झा, मो. बहारुद्दीन, संबूला खातून, कुलानंद झा, मदनपुर ब्रांच के शाखा प्रबंधक शिवशंकर यादव, अररिया के बीएम सुधीर नाथ झा, रवींद्र कुमार समैयार, एपी झा, संजय कुमार, अभिनव कुमार, सुनील कुमार सिंह, सुधीर चौधरी, जावेद, याकूब, कलीम आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर डेढ़ हजार ग्राहकों ने बैंक में खाता खुलवाया। ज्ञात हो कि बैंक में पहले ही दिन से कोर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है।

Saturday, August 6, 2011

छात्र को मुर्गा बना बेरहमी से पीटा


कन्नौज। एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। शिक्षक ने नौ वर्षीय छात्र को मुर्गा बनाकर लात घूसों से इतना पीटा कि वह कराह उठा। बच्चे का कसूर इतना था कि वह प्रतिदिन विद्यालय नहीं जाता था।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के महमूदापुर निवासी घनश्याम सिंह राठौर के पुत्र शिवम व दीपचंद्र फगुहा स्थित एसपी कांवेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा छह व चार में पढ़ते हैं। आठ दिनों से दीपचंद्र विद्यालय नहीं जा रहा था। गुरुवार को घनश्याम अपने पुत्र को दूसरी पाली में स्कूल छोड़कर वापस आ गये। पिता के वापस जाते ही विद्यालय के प्रबंधक व शिक्षक चंद्रभानु सिंह राठौर ने दीपचंद्र के विद्यालय न आने से नाराज होकर उसे मुर्गा बना लात-घूसों से पीट दिया। वहां मौजूद लोगों ने मना किया तो शिक्षक नहीं माना। शाम पांच बजे जब विद्यालय बंद हुआ तो दीपचंद्र ने घर पहुंचकर सारी कहानी बतायी। बेटे का दर्द सुन उसकी मां रोने लगी। वहीं शिक्षक चंद्रभानु ने बताया कि उन्होंने विद्यालय न आने की वजह से उसे नहीं मारा था। उन्होंने इसे साजिश करार दिया। इस संदर्भ में बीएसए हरि सिंह शाक्य ने कहा कि विद्यालय को नोटिस भेजा जायेगा और जवाब सही न मिलने पर विद्यालय की मान्यता रद की जायेगी।

छात्र को मुर्गा बना बेरहमी से पीटा


कन्नौज। एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। शिक्षक ने नौ वर्षीय छात्र को मुर्गा बनाकर लात घूसों से इतना पीटा कि वह कराह उठा। बच्चे का कसूर इतना था कि वह प्रतिदिन विद्यालय नहीं जाता था।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के महमूदापुर निवासी घनश्याम सिंह राठौर के पुत्र शिवम व दीपचंद्र फगुहा स्थित एसपी कांवेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा छह व चार में पढ़ते हैं। आठ दिनों से दीपचंद्र विद्यालय नहीं जा रहा था। गुरुवार को घनश्याम अपने पुत्र को दूसरी पाली में स्कूल छोड़कर वापस आ गये। पिता के वापस जाते ही विद्यालय के प्रबंधक व शिक्षक चंद्रभानु सिंह राठौर ने दीपचंद्र के विद्यालय न आने से नाराज होकर उसे मुर्गा बना लात-घूसों से पीट दिया। वहां मौजूद लोगों ने मना किया तो शिक्षक नहीं माना। शाम पांच बजे जब विद्यालय बंद हुआ तो दीपचंद्र ने घर पहुंचकर सारी कहानी बतायी। बेटे का दर्द सुन उसकी मां रोने लगी। वहीं शिक्षक चंद्रभानु ने बताया कि उन्होंने विद्यालय न आने की वजह से उसे नहीं मारा था। उन्होंने इसे साजिश करार दिया। इस संदर्भ में बीएसए हरि सिंह शाक्य ने कहा कि विद्यालय को नोटिस भेजा जायेगा और जवाब सही न मिलने पर विद्यालय की मान्यता रद की जायेगी।

Wednesday, June 1, 2011

हत्या, लूट एवं डकैती की योजना बनाने जुटे थे अपराधी


अररिया : मदनपुर ओपी क्षेत्र के चांद भाग स्थित पटुआ खेत से दबोचे गए बदमाश अमरजीत राय उर्फ फाइटर ने पुलिस को दिए बयान में कई राज खोला है। वे लोग वहां हत्या, लूट एवं डकैती की योजना बनाने जुटे थे। इस बात का खुलासा बदमाश ने अररिया के डीएसपी मो. कासिम एवं अन्य पुलिस कर्मियों के समक्ष किया है। फाइटर ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि जेल में बंद विचाराधीन कैदी दिनेश राठौर के छोटे भाई विजय कुमार राठौर के बुलावे पर मो. आजाद के घर के समीप पटुआ खेत में बेचन, संजीव समेत पांच लोग इकट्ठा हुए थे। सभी लोगों को बीड़ी भोजपुर के एक व्यक्ति की हत्या, कुआड़ी-कुर्साकांटा मार्ग पर लूट एवं एक अन्य जगह पर डकैती की घटना को अंजाम देने में शामिल होना था, लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई। बदमाश ने पुलिस को बताया कि जिस समय पुलिस पटुआ खेत में छापामारी करने पहुंची थी उस समय विजय, बेचन एवं आजाद के पास रिवाल्वर मौजूद था। उन्होंने बताया कि उसके पास से बरामद पिस्तौल एवं कारतूस विजय का था। दबोचे गए अपराधी की निशान देही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जगह-जगह छापामारी अभियान जारी है।

Sunday, April 10, 2011

नील गाय को पकड़कर ग्रामीणों ने मारा


अररिया  : मदनपुर ओपी क्षेत्र के चांदभाग में ग्रामीणों ने एक नील गाय को पकड़कर मार डाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नीलगाय के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी है।
वहीं ग्रामीणों ने नीलगाय को मारने की बात से इंकार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के नौ बजे कब्रगाह के निकट लोगों ने नीलगाय को घूमते हुये देखा । लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह कब्रगाह की दीवार फांद कर भागने लगी। इसी क्रम में गाय को काफी चोटें आयी। जिससे उसकी मौत हो गयी।

Thursday, January 27, 2011

मुखिया ने चलायी गोली, रिवाल्वर जब्त


अररिया : मदनपुर ओपी क्षेत्र के ब्राह्माण बस्ती में झंडोत्तोलन के बाद बुधवार को आपसी विवाद में मुखिया उद्यानंद झा ने गांव के ही साहेब लाल झा पर गोली चला दी। लेकिन वे बाल-बाल बच गये। घटना की खबर सुनते ही मदनपुर ओपी की पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर मुखिया का रिवाल्वर जब्त कर लिया। जब्ती के बाद दोनों हीं पक्षों की ओर से लिखित आवेदन पुलिस को दिया गया है। लेकिन गुरूवार की संध्या तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्ती स्थित कृष्ण मंदिर के निकट झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अमित कुमार ततमा नामक युवक से प्रसाद वितरण कराया जा रहा था, जिसका विरोध साहेब लाल झा व उनके भाई
ने किया तो मुखिया उन दोनों को पिटने लगा। मुखिया द्वारा गी गयी पिटाई के विरोध में कई ग्रामीण वहां आ पहुंचे और हो-हंगामा तेज हो गया। इसी दौरान मुखिया ने कथित रूप से साहेब लाल झा पर अपने रिवाल्वर से दो गोलियां चला दी। गोली साहेब लाल के बगल से गुजर गयी। इधर, मुखिया श्री झा ने बताया कि उन्होंने आत्मरक्षार्थ गोलियां चलायी। क्योंकि साहेब लाल झा एवं उसका भाई बेवजह हंगामा खड़ा कर मारपीट पर आमादा हो गये थे।

Monday, December 27, 2010

गला काटकर अधेड़ की हत्या, शव खेत में गाड़ा

अररिया : मदनपुर ओपी क्षेत्र के मदनपुर पश्चिम पंचायत के झरका टोला निवासी 50 वर्षीय मो. फारूक की हत्या शनिवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने गला काटकर कर दी। हत्या के बाद शव को घर से एक किलोमीटर दूर चांद भाग स्थित स्कूल के बगल में गेहूं के खेत में गाड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मो. कासिम व स्थानीय पुलिस प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष शव को मिट्टी से निकाला गया। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस मृतक की पत्‍‌नी बीबी अंजुम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौके पर एसडीपीओ श्री कासिम ने बताया कि यह घटना मवेशी चोरी के मामले से जुड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इस मामले का जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा, क्योंकि मृतक की पत्‍‌नी ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग दी है।
घटना के संबंध में बीबी अंजुम ने पुलिस को बताया कि रात के नौ बजे उनके पति के मोबाइल पर किसी ने फोन किया। फोन आने के बाद घर से निकल गये तो फिर लौट कर नहीं आये। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह किसान जब अपने गेहूं की खेत देखने स्कूल के पास गया तो वहां उन्होंने खून के छींटे मिले। आगे बढ़ा तो खेत में मिट्टी का ढेर देखा तो उन्हें शक पैदा हुआ। शक पैदा होते ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मदनपुर थाना प्रभारी समीर कुमार दास ने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देकर खेत पहुंचे तो देखा कि वहां एक शव को गाड़ा गया है।