Wednesday, May 16, 2012

डोर टू डोर चले प्रत्याशी



जोगबनी (अररिया) : नगर निकाय चुनाव के प्रचार की अंतिम तिथि में प्रत्याशियों ने अपनी सारी शक्ति झोंक दिया है। वैसे तो नगर पंचायत में कुल 19 वार्ड है लेकिन वार्ड संख्या तेरह पर सबकी नजर टिकी है। इस वार्ड से पूर्व नगर अध्यक्ष की पत्‍‌नी देवयंती देवी चुनाव मैदान में है। चुनाव हवा अपने पक्ष में करने के लिए पूर्व अध्यक्ष ने खुद प्रचार की कमान थाम ली है। हालांकि प्रत्याशी भी लगातार वार्ड वासियों के दरवाजे पर दौड़ लगा रही हैं। प्रचार के दौरान देवयंती देवी द्वारा अपने चुनाव चिह्न हवाई जहाज और इसकी खासियत भी वोटरों को बता रही है। प्रचार के दौरान विकास व नारी सशक्तिकरण की बात और अपने पति के कार्यो की दुहाई लोगों को दे रही है।

0 comments:

Post a Comment