Saturday, May 19, 2012

गायत्री महायज्ञ शुरू

कुर्साकांटा : प्रखंड के बलचंदा गांव में शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मंगलवार से तीन दिवसीय नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ के प्रथम दिन 351 महिलाओं द्वारा शोभा कलश यात्रा निकाल यज्ञ शुरुआत की गई। नए परिधानों में महिलाएं विभिन्न टोला मोहल्ला होते पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। पंडित धर्मानंद झा ने यज्ञ स्थल पर लोगों को गायत्री महात्मा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तीन दिवसीय महायज्ञ में दूर-दराज के लोग काफी संख्या में जमा हो रहे हैं। मौके पर प्रखंड प्रमुख धनजीत सिंह, मुखिया वासुदेव सिंह, बालकृष्ण सिंह के अलावे आयोजक रूप में विष्णुदेव लाल दास, रूपेश वर्मा, राजेश साह आदि अनेक लोग मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment