Saturday, May 19, 2012

नप चुनावों में दिखा मेले जैसा उत्साह


अररिया : लोकतंत्र के महापर्व का एक और अध्याय पूरा हो गया। गुरुवार को बड़ी संख्या में शहरवासी आगामी पांच साल के लिए अपने जन प्रतिनिधियों का निर्वाचन करने अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
अररिया जिला विभिन्न त्यौहारों के मौके पर लगने वाले अपने मेलों के लिए चर्चित रहा है। यहां के लोग मेलों में शिरकत कर बेहद प्रसन्न होते हैं। गुरुवार को वोटरों के चेहरे पर एक बार फिर यही खुशी नजर आयी। यह शायद सदियों पुराने मेला मानसिकता का प्रकटीकरण था।
सुबह से ही रंग बिरंगे कपड़ों सजे स्त्री पुरुष मतदान केंद्रों तक पहुंचने प्रारंभ हो गये तथा प्रसन्नता पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
यद्यपि चुनाव को लेकर दुकानें आम तौर पर बंद रहीं, लेकिन लोग मतदान केंद्रों तक हंसी खुशी पहुंचे और वोट डालने के बाद घरों को वापस लौट गये।

0 comments:

Post a Comment