Saturday, May 19, 2012

यज्ञ का समापन

पलासी : प्रखंड के नकटाखुर्द पंचायत अंतर्गत नकटाकला गांव में 108 घंटे के महाविष्णु यज्ञ का समापन बुधवार को किया गया। जिसमें भगवान विष्णु, शिव, गणेश जी, नरसिंह अवतार, राधा कृष्ण भगवती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की करीब चार दर्जन से अधिक प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी। 108 घंटे के महाविष्णु यज्ञ को रामधुन संकीर्तन के साथ सफल बनाने में नकटाकला, गुड़गांव, बधुवाटोली, बुद्धि नकटाखुर्द सहित अन्य कीर्तन मंडलियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वहीं इस महाविष्णु यज्ञ को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही।

0 comments:

Post a Comment