Saturday, May 19, 2012

पीठासीन अधिकारी की मनमानी से घंटों मतदान से वंचित रहे वोटर


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या नौ में पीठासीन पदाधिकारी की लापरवाही तथा मनमाने पूर्ण रवैया के कारण वार्ड के सैकड़ों मतदाताओं को करीब चार घंटों तक मतदान करने से रोक दिया गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मतदाताओं को सूची में नाम नही रहने की बात कहकर रोकने पर आक्रोश पनपने लगा। मामले की सूचना जिलाधिकारी एम सरवणन को दी गई। इसके बाद कंट्रोल रूम के अधिकारी नूनूलाल चौधरी ने डीएम के दिशा-निर्देश पर वार्ड सं. नौ के बूथ पर समस्या का समाधान किया तथा वंचित वोटर मतदान कर पाये।
नूनू लाल चौधरी ने बताया कि करीब 111 वोटरों की सूची बूथ संख्या 2/9 पर उपलब्ध थी। लेकिन पीठासीन पदाधिकारी की नासमझी के कारण मामला उलझ गया। पीठासीन पदाधिकारी ने पहले इन मतदाताओं के नामों की सूची उनके बूथ पर उपलब्ध नही होने की बात कहते हुए वोट डालने से रोक दिया गया। इस वार्ड में एक महादलित टोला का बूथ समेत कुल तीन बूथ बनाये गये थे। वार्ड नौ में कुल 1896 मतदाताओं का सूची बनी हुई थी। जिसमें से करीब एक सौ ग्यारह मतदाताओं के नामों की सूची नही रहने की बात पीठासीन पदाधिकारी द्वारा कही जा रही है। चार घंटे तक वोट रोकने से आक्रोशित मतदाता अरुण मेहता, अशोक मेहता, विनोद मेहता, शंभू मेहता, राभा देवी, संगीता देवी, सुचिता देवी, जयप्रकाश ठाकुर, शंकर मेहता, सबिता देवी सहित दर्जनों मतदाताओं ने मतदान करने से घंटों रोके जाने पर इसे साजिश बनाते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

0 comments:

Post a Comment