Wednesday, May 16, 2012

बरामद लकड़ी को पुलिस ने छोड़ा

फारबिसगंज(अररिया) : शहर के सुभाष चौक के समीप तीन दिन पूर्व पकड़े गए लाखों रूपये मूल्य की लकड़ी को पुलिस ने छोड़ दिया। रविवार की अहले सुबह पुलिस ने बिना कागजात के ले जाये जा रहे ट्रैक्टर पर लदे शीशम सहित अन्य महंगे लकड़ी को अवैध बताते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद ट्रैक्टर चालक डाला से लकड़ी सड़क किनारे गिराकर वाहन सहित फरार हो गया था। फारबिसगंज थाना से मिली जानकारी अनुसार लकड़ी मालिक द्वारा बाद में लकड़ी पर दावा करते हुए कागजात दिखाया था। जिसके बाद लकड़ी छोड़ दिया गया। हालांकि अहले सुबह अवैध लकड़ी पकड़ा जाना फिर ट्रैक्टर लेकर चालक का भाग जाना और बाद में कागजात प्रस्तुत करना कई सवाल खड़े कर रहा है। इधर वन विभाग के बथनाहा के वनपाल दिलीप सिंह ने पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञता जाहिर की है। हालांकि श्री सिंह ने कहा कि बिना कागजात के लकड़ी लेकर चलना गलत है।

0 comments:

Post a Comment