फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज नगर स्थित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर गणतंत्र दिवस से पूर्व बुधवार को अधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली। कार्यक्रम की शुरूआत सुभाष चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। माल्यार्पण कार्यक्रम में एसएसबी कमाडेंट एकेसी सिंह, एसडीओ जीडी सिंह, नप मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद राजकुमार अग्रवाल, बीडीओ किशोर कुमार दास, डीसीएलआर मुकेश सिंहा, कार्यपालक पदाधिकारी गिरजानंद कापड़ी, इंस्पेक्टर एसएन चौधरी सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा, भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा, डा. राजेन्द्र प्रसाद तथा द्विजदेनी जी के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। माल्यार्पण स्थलों पर नगर के एपीएस, जिला स्कूल, माया पब्लिक स्कूल, शिशु भारती, श्री रानी सती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, ली अकादमी के एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, कन्या मध्य विद्यालय, शिशु शिक्षा सदन सह डा. सीवी रमण एकेडमी, चाणक्य एकेडमी आदि के बच्चों ने भी देशभक्तों को याद किया। इस मौके पर संजय कुमार, वाहिद अंसारी, दिलीप पासवान, वार्ड पार्षद मोती खान, धीरज पासवान, अशोक मंडल, जदयू नेता पवन मिश्रा, पार्षद रजनी सिंह, रीता गुप्ता, रेफरल अस्पताल प्रभारी डा. जेएन प्रसाद सहित एसएसबी के पदाधिकारीगण व समाजसेवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Showing posts with label Araria SSB. Show all posts

Thursday, January 26, 2012
महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

Subscribe to:
Posts (Atom)