रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा उच्च विद्यालय प्रागंण में रविवार को मंडल कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान एवं जुलाई माह में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम व संगठन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित स्थानीय सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा में संगठन का बहुत बड़ा महत्व है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। वहीं स्थानीय विधायक पदम पराग राय वेणु ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। जिला प्रभारी मनोज सिंह ने संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं से विस्तृत विचार विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज झा ने की। बैठक को पूर्व विधायक लक्ष्मी ना. मेहता, मंचन केसरी, विमल सिंह, युवा मोर्चा के संयोजक गुड्डू झा, महामंत्री सुरेन्द्र झा, प्रदीप प्रिय आदि ने संबोधित किया। वहीं बैठक में सित्यानंद ठाकुर, गणेश ठाकुर, उदयानंद मंडल, जितेन्द्र कुमार, दक्षिणेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया विश्वनाथ मेहता सहित प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य तथा कई पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।
Showing posts with label Seemanchal Area. Show all posts
Showing posts with label Seemanchal Area. Show all posts
Monday, June 4, 2012
भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक
रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा उच्च विद्यालय प्रागंण में रविवार को मंडल कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान एवं जुलाई माह में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम व संगठन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित स्थानीय सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा में संगठन का बहुत बड़ा महत्व है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। वहीं स्थानीय विधायक पदम पराग राय वेणु ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। जिला प्रभारी मनोज सिंह ने संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं से विस्तृत विचार विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज झा ने की। बैठक को पूर्व विधायक लक्ष्मी ना. मेहता, मंचन केसरी, विमल सिंह, युवा मोर्चा के संयोजक गुड्डू झा, महामंत्री सुरेन्द्र झा, प्रदीप प्रिय आदि ने संबोधित किया। वहीं बैठक में सित्यानंद ठाकुर, गणेश ठाकुर, उदयानंद मंडल, जितेन्द्र कुमार, दक्षिणेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया विश्वनाथ मेहता सहित प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य तथा कई पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।
Monday, May 7, 2012
सीमांचल में तो नहीं लगी नोट छापने की मशीन
अररिया : सीमांचल में तो नहीं लग गयी जाली नोट छापने की मशीन! फारबिसगंज के कुशमाहा पंचायत के पूर्व मुखिया के पास से बरामद केमिकल इस आशंका को बल दे रहे हैं। एसपी शिवदीप लांडे ने भी इस संभावना से इंकार नहीं किया है।
गौरतलब हो कि तीन मई को उक्त पंचायत के पूर्व मुखिया के पास से पुलिस ने 75 सौ के जाली नोट व हथियारों के अलावा आठ शीशी बरामद किये थे। इसमें चमकीले बुरादे भरे थे। मेड इन अमेरिका लिखे इन शीशियों की हकीकत फिलहाल अंधेरे में है। लेकिन ऐसी आशंका है कि भारतीय करेंसी बनाने में प्रयुक्त चमकीले भाग के निर्माण में इसका उपयोग हो सकता है। एसपी श्री लांडे ने कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। बीते साल पटना में जाली नोट छापने की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में पुलिस को ऐसी आशंका है कि सीमांचल व इसके आसपास जाली नोट छापाखाना लगाया गया है अथवा लगाने की तैयारी धंधेबाज कर चुके हैं। इसी साल पूर्णिया में पांच लाख रुपये के जाली नोट के साथ दो युवकों को डगरूआ थाने के बरसौनी में पुलिस ने दबोचा। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि जाली नोटों का यह कारोबार पश्चिम बंगाल के कलियागंज से संचालित हो रहा है। पुलिस को जाली नोट के कारोबार से जुड़े बड़े लोगों के फोन नंबर भी मिले थे। सीमांचल के इलाके में जाली नोट तस्करों की बढ़ी गतिविधियां भी इस ओर इशारा कर रही है। अकेले अररिया में बीते एक दशक में जाली नोट के डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं।
थाने में बैठता था अशफाक
अररिया : जाली नोट व हथियारों के साथ पकड़ा गया अशफाक आलम अक्सर थाने आया करता था। कभी पंचायत के लोगों की पैरवी तो कभी किसी अन्य बहाने वो अक्सर थाने के चक्कर काटता था।
Sunday, February 26, 2012
सीमांचल की उपेक्षा पर होगा आंदोलन: तस्लीम
| Seemanchal |
अररिया : संसद मे पेश होने वाले रेल बजट में अगर सीमांचल की उपेक्षा की गयी तो इस पूरे क्षेत्र में उग्र जन आंदोलन किया जायेगा। यह बात शनिवार को अररिया में पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. तस्लीमुद्दीन ने कही।
उन्होंने कहा कि पिछले रेल बजट में सीमांचल वासियों के साथ धोखा किया गया। इलाके के लोग अपने आप को उपेक्षित एवं ठगे हुए महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में कई रेल परियोजनाएं पहले से स्वीकृत है और उनका सर्वे कार्य भी पुरा हो चुका है कई जगह पुल भी बनाये जा चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अररिया से सुपौल, अररिया कोर्ट से गलगलिया, जलालगढ़ से किशनगंज एवं कुर्सेला से मुरलीगंज तक की परियोजनाओं को वर्ष 2012-13 में राशि उपलब्ध कराकर कार्य पूरा किया जाये। पूर्व मंत्री ने जोगबनी से पटना के लिए इंटरसिटी व आम्रपाली को जोगबनी से चलाने के अलावा सीमांचल एक्सप्रेस के सभी पुराने डब्बों को बदलने एवं उसमें पेंट्री कार लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीमांचल में एसी कोच भी बढ़ाया जाये। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि क्षेत्र के सांसद एवं विधायक द्वारा रेलवे के विकास में दिलचस्पी नहीं लिया जाना हास्यास्पद है। अररिया कोर्ट स्टेशन की बदहाली पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मीरा टाकिज से कृषि विभाग तक फ्लाई ओवर ब्रिज जो प्रस्तावित था लेकिन उसे नहीं बनाया गया। इसे शीघ्र बनाया जाना चाहिये।
तस्लीमुद्दीन ने महानंदा बेसिन परियोजना की चर्चा करते हुए कहा कि राशि के बावजूद काम का शुरू नहीं किया जाना क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है। मौके पर पोलो झा व प्रो. रकीब अहमद आदि मौजूद थे।
Saturday, February 18, 2012
अशिक्षा बिहार की तरक्की में बाधक- मुफ्ती उस्मानी
फारबिसगंज (अररिया) : बिहार खासकर सीमांचल क्षेत्र में शिक्षा एवं इसके प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए वे एवं उनकी संस्था जमाए तुल कासिम दारूल उलूम-ईल-ईस्लामिया, मधुबनी विगत दस वर्षों से जागरूकता अभियान और अन्य कार्यक्रम चला रहे हैं। उसी कड़ी में आगामी 24 और 25 फरवरी को मधुबनी में कंम्पीटिशन आफ कुरान-ए-करीम का दो दिवसीय आयोजन किया गया है। जमाय-तुल कासिम दारूल उलूम-ईल-ईस्लामिया, मधुबनी, सुपौल के संस्थापक और निदेशक मुफ्ती महफुजुर रहमान उस्मानी ने शनिवार को यहां एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें कई मरतबा विदेश यात्रा का मौका मिला तो पाया कि विदेशों में बिहारी काफी मेहनत और तरक्की कर रहे हैं तथा खुशहाल हैं। लेकिन दुख इस बात का है कि उन्हें बिहार एवं बिहारियों के विकास से कोई वास्ता नहीं है। जबकि दशकों से विदेश में रहने वाले गुजराती आज भी गुजरात की गलियों की सुधि लेते रहते हैं।
मुफ्ती साहब ने बताया कि मधुबनी में होने वाले दो दिवसीय कान्वेंनशन में शिक्षा के साथ उक्त मुद्दों पर भी बाहर से आने वाले विद्वानों द्वारा चर्चा की जायेगी। कहा कि इस में तकरीबन 600 मदारिस के अलावा प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री शाहिद अली खान, जामिया नई दिल्ली के प्रो. अख्तरूल वासे, इंगलैंड के मुफ्ती सिराज अहमद, गुजरात के मुफ्ती अब्दुला मजाहिरी, अलीगढ़ के डा. जाहिद अली खान, आसाम के सांसद बद्रुद्दीन अजमल, देवबंद से मौलाना इसलाम, मुफ्ती अरसद फारूकी आदि के अलावा मारिशॉस एवं बोत्सवाना (अफ्रीका) के विद्वान भी शिरकत करेंगे। जबकि कार्यक्रमों की अध्यक्षता जामिया इस्लामिया ईशातुल उलूम, अकल कुश के संस्थापक जनाब मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी करेंगे।
प्रेस वार्ता में जामिया मोहम्मदिया, जामनगर, गुजरात के प्रो. मौलाना मुफ्ती, मो. असलम, जमाएतुल कासिम के सीमांचल देवलेवमेंट फ्रंट के महासचिव शाहजहां शाद आदि भी उपस्थित थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)