बथनाहा (अररिया) : भारतीय स्टैट बैंक भंगही शाखा के द्वारा सामाजिक कल्याण योजना के अंतर्गत गुरुवार को नवाबगंज पंचायत के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय भोड़हड़ तथा भंगही पंचायत के मध्य विद्यालय भोड़हड़ में पांच-पांच पंखा दिया गया। पंखा वितरण के अवसर पर भंगही स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सुनिल कुमार, लिपिक सुजीत गोलदार, बैंक कर्मी रंजन पासवान, प्रभात कुमार, प्रवेश कुमार साह, मध्य विद्यालय भोड़हड़ के प्रधानाध्यापक ध्रुव कुमार साह, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, सचिव रिंकू देवी, सीताराम मंडल, सरपंच नारायण परसेला, ग्रामीण चंदन परसेला, प्रमोद यादव, राजीव पटेल, बीर नारायण मंडल, तजमुल आलम, शिक्षक महानंद यादव आदि उपस्थित थे।
Showing posts with label Araria SBI. Show all posts
Showing posts with label Araria SBI. Show all posts
Friday, June 29, 2012
Sunday, October 23, 2011
एसबीआइ मेन ब्रांच के एटीएम में लगी आग
अररिया : भारतीय स्टेट बैंक के मेन ब्रांच स्थित एटीएम केबिन में रविवार की अहले सुबह आग लग गयी। इससे केबिन को क्षति पहुंची है। वहीं, मशीन को भी क्षति पहुंचने की आशंका बतायी जा रही है। शाखा के मुख्य प्रबंधक वियोग कुमार का कहना है कि आग संभवत: शार्ट सर्किट की वजह से लगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग पांच से छह के बीच कुछ लोगों ने एटीएम केबिन से धुंआ व आग की लपटें निकलते देखी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी व समाजसेवी नंद मोहन मिश्र ने बताया कि
केबिन से धुंआ निकलता देख वे घटना स्थल के निकट गये। इस बीच वहां कई लोग इकट्ठा हो चुके थे। एटीएम का शटर बंद था। सब ने मिल कर धूल, बालू आदि डाल कर आग पर काबू पाया।
इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे मुख्य प्रबंधक ने पत्रकारों से बताया कि आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी है। नुकसान के बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
इधर, इस घटना ने एटीएम को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विदित हो कि दैनिक जागरण ने शहर में एटीएम के रखरखाव व ग्राहकों को होने वाली दिक्कत के बारे में खबर भी प्रकाशित की थी। मेन ब्रांच के एटीएम केबिन में दो मशीनें हैं। इनमें से एक अक्सर खराब ही रहती है। वहीं, दूसरी वाली मशीन में नोट फंसने व नोट की शार्टेज के कारण ग्राहक इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते थे। केबिन का एसी भी साल भर से अधिक समय से खराब था। क्या एसी नहीं रहने के कारण मशीन को पर्याप्त कूलिंग नहीं मिली और आग लग गयी? अगर अंदर की बिजली वायरिंग खराब थी तो बैंक प्रबंधन का ध्यान इस ओर क्यों नहीं गया? जब आग लग रही थी तो बैंक के सुरक्षा गार्ड क्या कर रहे थे?
Subscribe to:
Posts (Atom)