Showing posts with label Araria College. Show all posts
Showing posts with label Araria College. Show all posts

Monday, May 7, 2012

कालेजकर्मी चार दिन के अवकाश पर, परीक्षाएं टली


अररिया : अररिया महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मी प्रांतीय महासंघ के आह्वान पर मंगलवार से चार दिन की सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं। इस कारण कालेज में चल रही 11वीं की वार्षिक परीक्षा भी चार दिनों के लिए टाल दी गयी है।
इस संबंध में शिक्षकेतर कर्मचारियों की सोमवार को कालेज परिसर में बैठक आयोजित कर महासंघ के आह्वान का अनुपालन करने का फैसला किया गया। बैठक की अध्यक्षता कालेज इकाई के अध्यक्ष मो.दाउद ने की। बाद में इस संबंध में सचिव विजय कुमार ठाकुर व पूर्व अध्यक्ष शिवानंद विश्वास ने संयुक्त रूप से बताया कि चार दिनों की सामूहिक अवकाश पर जाने का कदम सरकार द्वारा वादाखिलाफी व हाई कोर्ट के निर्णय के बाद सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने के विरोध में उठाया गया है। सरकार अगर कोर्ट से मामला वापस नहीं लेती है तो कालेज कर्मचारी जुलाई के पहले सप्ताह से बड़ा आंदोलन करने पर विवश हो जायेंगे।
इधर, कालेज कर्मियों के चार दिन के अवकाश पर चले जाने के कारण महाविद्यालय में चल रही 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं टाल दी गयी हैं। परीक्षा नियंत्रक डा.शिवनाथ महतो ने बताया कि अब ये परीक्षाएं 12 मई से होंगी। परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम कालेज के सूचना पट पर प्रसारित कर दिया गया है।

Sunday, April 8, 2012

संगीत महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव आज

अररिया : स्थानीय सुर संगीत महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव रविवार को स्थानीय एसजीएसवाय भवन में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी प्रभात कुमार महथा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओ डॉ. विनोद कुमार मौजूद रहेंगे। वार्षिकोत्सव की जानकारी देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या कंचन देवी ने बताया कि समारोह में गढ़बनैली के शास्त्रीय गायक उदय नारायण राय, मसूरी के सारंगी वादक भेरूलाल झांवर, पूर्णिया के शास्त्रीय गायक भोले शंकर झा, तबला वादक मुकेश कुमार झा तथा बरदाहा के सुगम गायक संजय कुमार मिश्र अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे।

Tuesday, November 29, 2011

पीडीएस व एमडीएम गड़बड़ी के खिलाफ चलेगा अभियान

अररिया : अगर कोई डीलर अनाज व तेल का नियमित उठाव व वितरण नही कर रहे हैं तथा गरीब उपभोक्ताओं से अधिक राशि लेकर कम अनाज दे रहे हैं तो उनकी खैर नहीं। जिला प्रशासन का आपरेशन जांच अभियान दिसंबर माह में पीडीएस के लिए ही चलाया जायेगा। इस बात का संकेत जिला पदाधिकारी एम. सरवणन ने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दिया। उन्होंने कहा है कि दिसंबर माह में पीडीएस के अतिरिक्त एमडीएम की व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा। लेकिन इससे पूर्व डीएम ने एमडीएम प्रभारी को योजना संचालन में व्याप्त समस्या, गड़बड़ी को चिन्हित करने का निर्देश दिया। पीडीएस जांच के संबंध में डीएम श्री सरवणन ने कहा कि जांच फारबिसगंज अनुमंडल के प्रखंडों से शुरू किया जायेगा। एक साथ अधिकारियों की टीम गांव-गांव जाकर जविप्र दुकान की जांच करेगी तथा वहां देखरेख में खाद्यान्न वितरण कराया जायेगा। डीएम ने यह भी बताया कि इस दौरान अधिकारी गांव के लोगों से समस्या संबंधी शिकायतें भी प्राप्त करेंगे। शुक्रवार को बैठक में डीएम ने प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले सुशासन विकास शिविर की तैयारियों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने शिविर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, डीसी बिल आदि का भी निपटारा करने का निर्देश दिया। डीएम ने बैठक में स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में सांसद मद की योजना, बीआरजीएफ योजना तथा विगत तीन वर्षो में नगर निकायों के विकास कार्यो की जांच करायी जायेगी। इस मौके पर एसडीओ डा. विनोद कुमार, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Sunday, January 16, 2011

अररिया कालेज में 12वीं का सेटअप टेस्ट 20 से

अररिया : अररिया कालेज में इंटर (बारहवीं कक्षा) की सेटअप टेस्ट परीक्षा आगामी 20 जनवरी से होगी। यह जानकारी कालेज के प्राचार्य डा. मुहम्मद कमाल व परीक्षा नियंत्रक प्रो. अबू मतीन ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि 20 तारीख को प्रथम पाली में फीजिक्स व राजनीति शास्त्र, द्वितीय पाली में इतिहास व माइक्रो इकोनामिक्स, 21 को पहली पाली में केमेस्ट्री व मनोविज्ञान, द्वितीय पाली में समाजशास्त्र, 22 को पहली पाली में गणित व एकाउंट एफएसी, द्वितीय पाली में दर्शन शास्त्र व बायलोजी, 24 को पहली पाली में भूगोल व बीएसटी तथा द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र व इपीएस तथा 25 जनवरी के पहली पाली में साइंस व कामर्स का लिटरेचर तथा दूसरी में कला के लिटरेचर विषय की परीक्षा ली जायेगी। छात्रों को अपने साथ परिचय पत्र या नामांकन रसीद भी लाने की हिदायत दी गयी है।

Saturday, January 8, 2011

अररिया कालेज में रेमेडियल कोचिंग प्रणाली शुरू

अररिया : अररिया महाविद्यालय में निर्धन व मेधावी छात्र छात्राओं को विशेष कोचिंग सुविधा प्रदान करने को ले रेमेडियल कोचिंग व्यवस्था लागू कर दी गयी है। यह जानकारी कोचिंग के समन्वयक डा. सुबोध कुमार ठाकुर ने दी।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि गुरुवार अपराह्न से सभी विषयों के छात्र छात्राओं को यह सुविधा प्रदान की जाने लगी है।
समन्वयक डा. ठाकुर के मुताबिक मौके पर आयोजित बैठक में प्राचार्य डा. मुहम्मद कमाल ने कहा कि इस व्यवस्था से अररिया जैसे गरीब व पिछड़े जिले में छात्र-छात्राएं इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर कालेज के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष व कर्मचारी उपस्थित थे।
इधर, डा. ठाकुर ने बताया कि कोचिंग व्यवस्था में लगभग दो सौ छात्र नामांकित हो चुके हैं तथा सभी विषयों की पढ़ाई प्रारंभ की जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस व्यवस्था मेंअध्ययनरत छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति देने का भी प्रावधान किया गया है तथा यह युजीसी व विश्वविद्यालय के दिशानिर्देश पर संचालित की जा र ही है।