Showing posts with label Purnia. Show all posts
Showing posts with label Purnia. Show all posts

Saturday, June 23, 2012

मानदेय भुगतान की मांग

श्रीनगर : प्रखंड क्षेत्र के पंचायत व प्रखंड शिक्षकों को मानदेय नहीं मिलने से उसमें घोर निराशा व्याप्त है। शिक्षकों का कहना है कि हमलोगों को समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है जबकि हमलोग इतने कम मानदेय में नियमित शिक्षकों जितना कार्य करते है। शिक्षकों ने जिलाधिकारी से अविलम्ब मानदेय भुगतान के दिशा में सार्थक पहल की मांग की है।

Thursday, March 15, 2012

कोई लौटा दे मेरे राकेश व रानी को



जानकीनगर (पूर्णिया) : परिवार में मासूम बच्चों के खोने का गम क्या होता है, यह कोई लालमुनि देवी, अनिता देवी से पूछे। रानी कुमारी का विवाह तय हो चुका था। 15 वर्षीय राकेश की भलमनसाहत, विन्रमता, आज्ञाकारिता आदि मानवीय गुणों की सभी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला मृतक राकेश पढ़-लिखकर जिंदगी की ऊंचाईयों को छूना चाहता था, किंतु होनी को कौन टाल सकता है? परिवार में नरेंद्र की पत्‍‌नी अनिता देवी, नरेंद्र की 75 वर्षीय मां लालमुनि देवी सहित सभी महिलाएं अपने कलेजे को पीट-पीटकर चीत्कार करती रही। सैंकड़ों लोगों की भीड़ से कहती रही कोई लौटा दे मेरे जिगर के टुकड़ों को। मासूम बच्चों को खोने का गम वे सहन नहीं कर पा रही है। भावावेश में बोलती चली जा रही है, अब केकरा सहारे ई जिंदगी कटतै, बुझा गैले दीया। यह सुननेवालों का भी कलेजा छलनी कर देता है। बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत बाद मृतक के घर का ऐसा ही मार्मिक दृश्य देखने को मिला। 14 मार्च की सुबह ने उनके अरमानों को भी तार-तार कर दिया। परिजनों की आंखों से टपकते आंसू रूकने का नाम ही नहीं ले रहा था। जितेंद्र व नरेंद्र तथा हरेंद्र की बदहवास पत्‍‌नी चीत्कार कर कहती रही, आब रानी की शादी का अरमां रखले रह गैले, हो बाबू। परिजनों का दर्द छिपाते नहीं छिप रहा था। पूरा माहौल गमगीन है। संवेदन शून्य भाव से घर आते पड़ोस की महिलाओं व अन्य लोगों को देखकर सभी फफक-फफक कर रोने लगते हैं। 

Sunday, July 3, 2011

बदहाल विद्युत व्यवस्था से लोगों को परेशानी

बायसी (पूर्णिया) : प्रखंड अंतर्गत कुछ पंचायत को छोड़ अधिकांश पंचायतों में अब तक विद्युत व्यवस्था बहाल नही हो पायी है। यहां राजीव गांधाी विद्युतीकरण योजना अ‌र्न्तगत पोल एवं तार जोड़ने का काम तो किया गया लेकिन पंचायतों में यह ग्रामीणों को मुंह चिढ़ाने का एक सामान बनकर रह गया। बताते चले कि यहां चन्द्रगामा, ताराबाड़ी , चरैया, आदि बनगामा, आदि पंचायतों में इस योजना अ‌र्न्तगत पोल एवं तार तक कार्य हुआ एवं जगह जगह ट्रांसफार्मर भी लगाया गया लेकिन बिजली नही देने के कारण लगाए गए अधिकांश ट्रांसफार्मर पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया ट्रांसफार्मर विहीन इन पंचायतों के ग्रामीणों को बिजली की रोशनी देखना सपना साबित हुआ। जानकारी अनुसार चन्द्रगामा पंचायत ,खपड़ा पंचायत, ताराबाड़ी, बनगामा, पुरानागंज, मलहरिया, खुटिया आदि पंचायतो में दर्जन भर ट्रांसफार्मर होगे जिसपर चोर ने हाथ फेर लिया। पंचायतों मे ग्रामीण विद्युतीकरण योजना अंतर्गत कार्य विभाग के उदासीन रवैया के कारण अधिकांश पंचायत ढि़बरी युग में है। वही कुछ एक पंचायत में यह व्यवस्था बहाल भी है तो लगातार बिजली की स्थिति बदहाल ही रहा करती है।

Sunday, April 17, 2011

डीजे ने किया कैंप कोर्ट


अररिया : पूर्णिया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश शनिवार को स्थानीय न्यायालय में कैंप कोर्ट किया तत्पश्चात मानीटरिंग सेल की बैठक आयोजित की गयी।
जिला न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय पहुंचे तथा विभिन्न अपराधिक मामलों से संबंधित जमानत अर्जी समेत अन्य लंबित मामलों की सुनवाई की। कैंप कोर्ट के बाद जिला न्यायाधीश ने मानीटरिंग सेल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अररिया के जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक, सीएस, भवन निर्माण विभाग के अभियंता, जिला बार एसोसिएशन व जिला अधिवक्ता संघ द्वय के पदाधिकारियों में अध्यक्ष मो. तैय्यब आलम मो. जैनुद्दीन, महासचिव महेश्वर प्र. शर्मा, अमर कुमार आदि मौजूद थे।