Showing posts with label Parwaha Forbesganj. Show all posts
Showing posts with label Parwaha Forbesganj. Show all posts

Wednesday, April 13, 2011

ज्ञान का प्रवेश द्वार है सत्संग: गिरजानंद साहब


परवाहा (अररिया) : सत्संग से ज्ञान की प्राप्त होती है तथा वह ज्ञान का प्रवेश द्वार है। उपरोक्त बातें हरिपुर पंचायत के धर्मगीर बाड़ी परिसर में आयोजित आठ दिवसीय सत्संग के दौरान बाबा गिरजानंद साहब ने कही। उन्होंने कहा कि जो माया को त्याग कर सत्संग में लीन हो प्रभु की शरण में आता है उसे ही सच्चे सुख की प्राप्ति होती है। मोक्ष प्राप्ति के लिए सत्संग आवश्यक है। सत्संग का समापन 11 अप्रैल को हो गया। इस सत्संग में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सत्संग को सफल बनाने में गांव के शेख उमर अली, विन्देश्वरी मेहता, विभाष मेहता, जर्नादन यादव, प्रवीण कु. दास, मो. नूर अहमद आदि सक्रिय दिखे।