Showing posts with label Araria Hospital. Show all posts
Showing posts with label Araria Hospital. Show all posts

Sunday, February 26, 2012

अस्पताल में मौत से जूझ रहा अंजान जख्मी


अररिया (Araria Hospital) : सदर अस्पताल अररिया में तीन दिनों से एक अंजान जख्मी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। जख्मी की अत्यंत गंभीर अवस्था को देखते हुये सदर अस्पताल के चिकित्सक उन्हें अन्यत्र भेजने के लिये कह रहे हैं, वहीं पुलिस पेसोपेश में पड़ी है। जख्मी की स्थिति यह है कि उनके बदन से सफाई के अभाव में दुर्गध फूटने लगी है। चिकित्सक एवं नर्स की बात तो दूर अन्य लोग भी जख्मी के पास ठहरने की हिम्मत नही जुटा रहे।
जख्मी कौन है इसका खुलासा भी अभी तक नही हो पाया है। यही कारण है कि अस्पताल में उन्हें सही सुविधा उपलब्ध नही करायी जा रही है।
तीन दिनों से पड़े इस अंजान जख्मी की घटना को अररिया के डीएसपी मो. कासिम एवं बैरगाछी पुलिस शनिवार को अस्पताल पहुंची और चिकित्सकों से जख्मी का समुचित इलाज करने का अनुरोध किया। लेकिन देर शाम तक जख्मी की हालत पूर्व की तरह हीं पाया गया। जख्मी को देख-रेख में बैरगाछी पुलिस दो चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया है। लेकिन चिकित्सक उक्त रोगी को रेफर कर देने की बात कहते हैं। ऐसी परिस्थिति में चौकीदार भी परेशान अलग ही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवरात्रि मेला के दिन जख्मी को जब लोगों ने देखा तो उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। लेकिन अंजान रोगी को देखकर चिकित्सक एवं अन्य कर्मियों ने उसके इलाज में कोई खास दिलचस्पी नही ली। उसे ओढ़ने के लिए कंबल भी नहीं दिया गया है। धीरे-धीरे उसकी हालत काफी बिगड़ गयी है।

Wednesday, February 22, 2012

अतिक्रमण से परेशानी

अररिया : सदर अस्पताल के सामने की मुख्य सड़क पूरी तरह अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है जिससे अस्पताल आने जाने वाले मरीजों एवं आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे अवैध रूप से टैम्पों स्टैंड, गुमटी, होटल एवं मछली मांस की दुकानें लगायी जाती है। जिससे जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है।

Thursday, December 29, 2011

सदर अस्पताल में आरडीडी ने किया डायग्नास्टिक सेंटर का उद्घाटन


अररिया, : सदर अस्पताल में गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार आरडीडी सह सीएस डा. हुस्न आरा वहाज द्वारा निशुल्क डायग्नास्टिक (पैथोलाजी) सेंटर का उद्घाटन किया गया।
मौके पर डा. हुस्न आरा ने कहा कि इस सेंटर में पीपी प्रोग्राम के तहत राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा निर्देशित चौदह टेस्ट किया जायेगा। इसके अंतर्गत डीएलसी/डीएलसी, हिमोग्लोबीन जांच, स्टूल टेस्ट, इएसआर, यूरीन, ग्लूकोज, सीरम यूरिया, सीमेन, लीपिड प्रोफाइल, बायेप्सी, यूरीन व स्टूल कल्चर आदि का कार्य मरीजों से बगैर फीस लिये किया जायेगा। इस अवसर पर प्रभारी सीएस डा. अखिलेश शर्मा, डा. एसके सिंह, डीपीएम रेहान अशरफ, करीम, प्रबंधक विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

Tuesday, December 20, 2011

मोटर साइकिल चोरी

अररिया : सदर अस्पताल अररिया के परिसर में बीते सोमवार को अज्ञात चोरों ने ओमनगर निवासी शशि भूषण पासवान की हीरो होंडा मोटर साइकिल संख्या बीआर 39 डी 2986 चोरी कर ली। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को लिखित रूप से दिया है। पीड़ित ने बताया है कि वह अपनी गाड़ी अस्पताल भवन के आगे खड़ी कर किसी रोगी को देखने गया था। कुछ देर बाद जब वह लौट कर आया तो गाड़ी गायब पायी गयी।