Showing posts with label As-Sabeel Academy Araria.. Show all posts
Showing posts with label As-Sabeel Academy Araria.. Show all posts

Sunday, February 6, 2011

जूनियर छात्रों ने दी सीनियर को विदाई

अररिया, संवाद सहयोगी: एक ओर आंखों में विदाई के आंसू चेहरों पर उदासी और बिछड़ने का गम था, वहीं दूसरी ओर सफलता के बढ़ते कदम की खुशियां कुछ ऐसा ही माहौल था विदाई समारोह का। मुख्यालय स्थित अस सबील एकेडमी इसलाम नगर अररिया में शनिवार को जूनियर छात्राओं ने अपने सीनियर छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया था। समारोह में आठवीं व नवीं के छात्रों ने दसवीं के छात्र छात्राओं को डायरी व कलम उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रो. एहतशामुल हसन ने कहा कि विदाई का मौका अक्सर गमगीन होता है लेकिन सफलता के उच्च शिखर को प्राप्त करने के लिए अगर विदाई हो तो इससे उत्साह बढ़ता है। मौके पर उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मंसूर आलम, अब्दुल मतीन, मौलाना अरशद हुसैन, गुलाम सरवर, शम्स तवरेज, फारूख आजम, शुक्ला जी एवं अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।