Wednesday, May 16, 2012

नहीं लगता जनता दरबार


नरपतगंज (अररिया) : जमीन विवाद को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों के जनता दरबार में शिकायत हो रही है। बावजूद इसके निचले स्तर पर जनता दरबार को लेकर अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। कहा जाता है कि जितने की जमीन नहीं उससे ज्यादा पीड़ित थाने से लेकर न्यायालय कोर्ट-कचहरी में खर्च कर देते हैं।
फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए वरीय अधिकारी से कनीय अधिकारी तक जनता दरबार का आयोजन करना है। लेकिन वरीय अधिकारियों में जिला पदाधिकारी, एसपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के यहां नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन होता है। लेकिन अन्य कनीय पदाधिकारी के यहां जनता दरबार का आयोजन नहीं हो रहा है। जबकि बताया जता है सबसे अधिक मामला सुदूर देहात व गांव से ही जुड़ा रहता है। वरीय पदाधिकारी के यहां सबसे ज्यादा मामला भूमि-विवाद से जुड़े ही आते हैं। निचले स्तर पर जनता दरबार नहीं लगाये जाने के कारण लोगों को जिला मुख्यालय जाने की मजबूरी हो जाती है। जबकि सरकार द्वारा पूर्व में निर्णय लिया गया था प्रत्येक माह में दो जनता-दरबार का आयोजन अंचल पदाधिकारी व थानाध्यक्ष द्वारा लगाया जायेगा जिसमें भूमि-विवाद से जुड़े मामलों को निपटाया जायेगा।
परंतु वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर भी यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीएसपी द्वारा भी जनता दरबार नहीं लगाया जाता है।

0 comments:

Post a Comment