Saturday, May 19, 2012

भाकपा-माले का रोषपूर्ण प्रदर्शन


भरगामा (अररिया) : भाकपा माले ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय भरगामा पर रोषपूर्ण व्यापक प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने पेट्रोल पंप से जुलूस निकालकर प्रखंड मुख्यालय प्रागंण में आकर सभा में तब्दील हो गया। पार्टी ने व्यवस्था को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया।
जानकारी के अनुसार भाकपा माले की टीम दिन के करीब 11 बजे दिन में पेट्रोल पंप भरगामा पहुंची। जहां रैली के रूप में काफिला पहले से तैयार था। यह काफिला सरकार विरोधी नारा लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। जहां यह सभा में तब्दील हो गया। कार्यक्रम में सिबरबनी, आदिरामपुर, स्कूल चौक भरगामा के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। प्रतिनिधियों ने बताया कि सत्ताधारी दल आमजन का शोषण कर रही है। सुशासन या इसके दावों से इनका कोई लेना-देना नहीं है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकर्ताओं के संग भाकपा माले कार्यकर्ताओं में अशोक श्रीवास्तव, शंभू झा, बैजनाथ मंडल, कमली देवी, मुस्तफा खां, अशोक मंडल आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment