Wednesday, May 16, 2012

मतदान : नही चलेंगे दुपहिया व चारपहिया वाहन: डीएम

अररिया : नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को शहरी क्षेत्र में दुपहिया एवं चार पहिया वाहन नही चलेंगे। जिला पदाधिकारी एम. सरवणन ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि साइकिल, मोटर साइकिल एवं चार पहिया वाहन आज शहरी क्षेत्र के सड़कों पर नहीं चलेंगे। चुनाव कार्य में लगाए गए वाहन के अलावा एंबुलेंस और इलाज के लिए वाहन चल सकता है। आरओ से परमिशन लेकर वाहन चलाया जा सकता है। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर ऐसा निर्णय लिया गया है।

0 comments:

Post a Comment