Saturday, May 19, 2012

अग्निकांडमें पांच घर राख, हजारों की संपत्ति राख


बसैटी (अररिया) : रानीगंज प्रखंड में बुधवार की देर संध्या अचानक आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गये। इस घटना में मवेशी सहित हजारों की संपत्ति राख हो गई।
जानकारी अनुसार बौसी चौक में बुधवार करीब दस बजे रात्रि अरविंद मंडल के चाय दुकान में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगी। दुकान में रखे सिलेंडर विस्फोट कर गया। इस घटना में अनिल गुप्ता और सुधीर गुप्ता के घर भी जलकर राख हो गया। जिसमें अनिल गुप्ता की एक गाय झुलस गयी तथा तीन बकरे की मौत झुलसने से घटनास्थल पर हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया। वहीं दूसरी ओर मझुआ पूरब पंचायत में दिनेश टुडडू की झोपड़ी में आग लग गयी। जिसमें दो झोपड़िया जल गये। दिनेश टुड्डू ने कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।

0 comments:

Post a Comment